Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस ने यूक्रेन के 2,037 सैन्य ढांचे किए नष्ट, जेलेंस्की बोले तीसरे नुक्लियर प्लांट की तरफ बढ़ रही है पुतिन की सेना

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि, यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है।

10:02 AM Mar 06, 2022 IST | Desk Team

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि, यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज ग्यारहवां दिन दिन है और अभी भी स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है। इस युद्ध को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि, यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि इन ढांचों में 71 कमांड पोस्ट और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के संचार केंद्र, 98 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 61 रडार स्टेशन शामिल हैं।
Advertisement
लंबी दूरी की सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है रूस : रक्षा मंत्रालय 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, इसके अलावा जमीन पर लगभग 66 विमान और हवा में 16 विमान को नष्ट किया गया, जबकि 708 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़कू वाहन, 74 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 261 फील्ड आर्टिलरी और मोर्टार, 505 यूनिट विशेष सैन्य वाहन और 56 मानव रहित हवाई को भी मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में गोला-बारूद डिपो को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी के सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है।
यूक्रेन नहीं सुधरा तो देश कर दर्जा खतरे में आ जाएगा : पुतिन 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्कीने भी दावा किया है कि, इस युद्ध में अब तक रूस के 10 हजार सैनिक मारे जा चुकें हैं। रूस के सेना ने यूक्रेन के दो नुक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है और अब वह तीसरे प्लांट की तरफ बढ़ रही है। यह दावा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया है। उन्होंने यह जानकारी अमेरिका को दी है। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बयान दिया है कि, रूस के खिलाफ प्रतिबंध युद्ध के ऐलान जैसा है। उन्होंने कहा यूक्रेन नहीं सुधरा तो उसका (यूक्रेन) देश का दर्जा खतरे में आ जाएगा।    
Advertisement
Next Article