Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नाटो को रूस ने अपने पाले में किया: जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के नेतृत्व वाले संयुक्त अभियान बल की बैठक में मंगलवार को कहा कि नाटो विश्व का सबसे मजबूत गठबंधन था लेकिन रूस ने उसके कुछ सदस्यों को अपने पाले में कर लिया है।

01:20 AM Mar 16, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के नेतृत्व वाले संयुक्त अभियान बल की बैठक में मंगलवार को कहा कि नाटो विश्व का सबसे मजबूत गठबंधन था लेकिन रूस ने उसके कुछ सदस्यों को अपने पाले में कर लिया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के नेतृत्व वाले संयुक्त अभियान बल की बैठक में मंगलवार को कहा कि नाटो विश्व का सबसे मजबूत गठबंधन था लेकिन रूस ने उसके कुछ सदस्यों को अपने पाले में कर लिया है। राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि रूसी युद्ध को अगर रोका नहीं गया तो वह उन्हें भी निशाना बनाएगी।
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘हम रूस को रोक सकते हैं। हम लोगों को मरने से बचा सकते हैं। लोकतंत्र के विनाश को रोकना है तो हमें एक साथ आना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो वे आपके पीछे भी आएंगे।’ बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नाटो गठबंधन की आलोचना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान में उनके लोग नाटो गठबंधन के बजाय अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के समर्थन पर निर्भर हैं।
उन्होंने कहा, ‘बेशक, यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं है, हम इसे समझते हैं। हमने कई वर्षों से खुले दरवाजों के बारे में सुना है, लेकिन हमने यह भी सुना है कि हम उन दरवाजों में प्रवेश नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा कि रूस की सीमा से लगे अन्य देशों को नाटो के बाहर अपनी ‘स्वतंत्र रक्षा क्षमताओं’ के बारे में सोचना चाहिए।
 
Advertisement
Next Article