Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख लोगों को बंधक बनाकर रखा है, यूक्रेन के विदेश मंत्री का संगीन आरोप

रूस और यूक्रेन के बीच जारी महाजंग के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सेना पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख लोगों को बंधक बनाकर रखा है।

07:55 PM Mar 08, 2022 IST | Desk Team

रूस और यूक्रेन के बीच जारी महाजंग के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सेना पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख लोगों को बंधक बनाकर रखा है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी महाजंग के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सेना पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख लोगों को बंधक बनाकर रखा है। उधर, मामले में रूसी सेना का कहना है कि मारिया पोल में यूक्रेन में सैनिक छिपे हैं, इसलिए हमारी ओर से ऐसी कार्रवाई की गई है। मारियूपोल में मामला अभी गर्माया हुआ है। 
Advertisement
इन लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं 
मंगलवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सेना पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन के शहर मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख आम नागरिकों को कैद कर लिया है। इन लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि रूसी सेना ने इन आरोपों को नकारते हुए बयान जारी किया कि मारियूपोल में यूक्रेन के सैनिकों पर हमारी सेना की ओर से कार्रवाई की जा रही है लेकिन आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जा रहा है। 
हमारे शहरों को नहीं बचा सका पश्चिम 
इस बीच जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 13 दिनों से यूक्रेन अकेले रूस की ताकतवर सैन्य बल के खिलाफ डटा है। लेकिन इस लड़ाई में पश्चिम ने कोई मदद नहीं की। रूस की सेना ने अपनी मिसाइलों से हमारे शहरों को नष्ट कर दिया लेकिन पश्चिम तब भी मदद के लिए आगे नहीं आया। सिर्फ प्रतिबंधों से काम नहीं चलेता, धरातल पर उतरकर लड़ने से ही बात बनेगी। रूसी सेना के हमले से इतर राजधानी कीव के कई इलाकों में अभी माहौल शांत होने लगा हैं। हालांकि लोग बड़ी संख्या में शहर से पलायन कर चुके हैं। इस बीच कीव शहर में मेट्रो कार्य शुरू होने लगा है।
Advertisement
Next Article