Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Russia-Ukraine War: जंग से रूस को भी हो रहा नुकसान! यूक्रेन का दावा- 10 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ दिनों से युद्ध जारी है। दोनों देशों की सेनाओं को इस युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है। एक तरफ यूक्रेन की धरती रूसी मिसाइली हमलों के बाद आपदा झेल रही है और आम नागरिक अपनी जान बचाने के लिए विदेश भाग रहे हैं तो कुछ बंकरों में खुद को बचाए हुए हैं।

06:15 PM Mar 05, 2022 IST | Desk Team

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ दिनों से युद्ध जारी है। दोनों देशों की सेनाओं को इस युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है। एक तरफ यूक्रेन की धरती रूसी मिसाइली हमलों के बाद आपदा झेल रही है और आम नागरिक अपनी जान बचाने के लिए विदेश भाग रहे हैं तो कुछ बंकरों में खुद को बचाए हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ दिनों से युद्ध जारी है। दोनों देशों की सेनाओं को इस युद्ध में भारी नुकसान हो रहा है। एक तरफ यूक्रेन की धरती रूसी मिसाइली हमलों के बाद आपदा झेल रही है और आम नागरिक अपनी जान बचाने के लिए विदेश भाग रहे हैं तो कुछ बंकरों में खुद को बचाए हुए हैं। वही, दूसरी ओर यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस को भी भारी नुकसान हो रहा है। शनिवार को यूक्रेन ने दावा किया कि रूस भी युद्ध की मार झेल रहा है, उसके 10 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है।  
Advertisement
यूक्रेन और रूसी के बीच युद्ध के दसवें दिन भी संघर्ष जारी  
यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच युद्ध के दसवें दिन भी संघर्ष जारी है। दोनों देशों की सेनाओं को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि इस युद्ध में रूस को भी काफी नुकसान हो रहा है। अब तक 10 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। इतना ही नहीं रूस के हथियारों को भी नष्ट किया जा रहा है। इन हथियारों में 40 हेलिकॉप्टर्स, 269 टैंक, 39 मिल‍िट्री प्‍लेन, 60 ईंधन टैंक, 2 नाव और अन्‍य हथियार शामिल हैं। 

यूक्रेन पर इमरान खान की दोगली नीति से पाकिस्तान को पड़ा तमाचा, ब्रिटेन ने रद्द किया पाक NSA का दौरा

जर्मनी से यूक्रेन ने मांगे हथियार 
रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन ने पश्चिमी देश जर्मनी से हथियार मांगे हैं। यूक्रेन सरकार ने जर्मनी से मांग की है कि रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए उन्हें हथियारों की जरुरत है, इसलिए उन्होंने जर्मनी से इस मामले में मदद मांगी है। 
साढ़े पांच घंटे के लिए दो शहरों में सीजफायर का ऐलान 
रूस ने शनिवार को यूक्रेन में नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा, “आज (5 मार्च) सुबह 10 बजे से रूसी पक्ष ने संघर्ष विराम की घोषणा की है। मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारे खोले हैं।”
Advertisement
Next Article