Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस रात ढलने से पहले यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण कर सकता है : अमेरिकी विदेश मंत्री

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी रंब्लकन ने कहा है कि बाइडेन प्रशासन का मानना है कि रूस रात ढलने से पहले यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण कर सकता है।

09:24 AM Feb 24, 2022 IST | Desk Team

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी रंब्लकन ने कहा है कि बाइडेन प्रशासन का मानना है कि रूस रात ढलने से पहले यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण कर सकता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी रंब्लकन ने कहा है कि बाइडेन प्रशासन का मानना है कि रूस रात ढलने से पहले यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण कर सकता है। श्री रंब्लकन से जब एनबीसी न्यूज पर पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रूसी सेना यूक्रेन पर पूरी तरह से आक्रमण कर सकती है, तो उन्होंने कहा,‘‘हां, मेरा ऐसा मानना है। 
Advertisement
यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए पूरी तरह से तैयार 
दुर्भाज्ञवश रूस ने यूक्रेन की उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा पर अपनी सेनाओं को तैनात कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि रूस अब यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में सेना नहीं भेजने और ‘‘शांति से मसले हल करने’’ की अपील की है।
यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण आसन्न
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार देर रात बुलाई गई आपात बैठक में गुतारेस ने कहा कि पूरा दिन इन अफवाहों और आशंकाओं से भरा हुआ रहा कि यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण आसन्न है। गुतारेस ने कहा कि इससे पहले उन्होंने उन अफवाहों पर कभी विश्वास नहीं किया कि यूक्रेन पर रूस आक्रमण करेगा और हमेशा ‘‘ आश्वस्त रहे कि कुछ भी भयावह नहीं होगा।
बहुत लोगों की जान पहले ही जा चुकी है
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गलत था और मैं एक बार फिर गलती नहीं करना चाहता। इसलिए यदि वास्तव में किसी अभियान की तैयारी की जा रही है, तो मैं तहे दिल से बस यही कहना चाहूंगा कि अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति से मसले हले करें। बहुत लोगों की जान पहले ही जा चुकी है।’’
Advertisement
Next Article