Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस ने 24 से अधिक देशों में घरेलू राजनीति प्रभावित करने के लिए 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए : अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने खुफिया जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा है कि रूस ने 2014 से अब तक, दो दर्जन से अधिक देशों में नेताओं तथा अन्य अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए गोपनीय तरीके से 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किये हैं।

11:41 AM Sep 14, 2022 IST | Desk Team

अमेरिका चुनिंदा देशों को खुफिया सूचना मुहैया करवा रहा है
मंगलवार को जारी की गई इस सूचना में दुनियाभर में रूस के प्रति हमदर्दी दिखाने वाली नीतियों और पार्टियों के समर्थन में मास्को द्वारा चलाए जा रहे गोपनीय अभियान की समीक्षा की गई है। इसमें रूस द्वारा लक्षित किसी विशेष देश का नाम नहीं लिया गया है लेकिन यह बताया गया है कि अमेरिका चुनिंदा देशों को खुफिया सूचना मुहैया करवा रहा है।
बाइडन प्रशासन की ओर से मास्को के सैन्य और राजनीतिक लक्ष्यों का खुलासा करने का यह ताजा प्रयास है। इससे पहले यूक्रेन पर रूस के हमले की सटीक भविष्यवाणी की गई थी। 
पुतिन पर घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप का आरोप
राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों में से कई के पास मास्को के विरुद्ध काम करने का अनुभव है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि रूस ने यूक्रेन में कितना पैसा व्यय किया है जहां के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लंबे समय से पुतिन पर घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप का आरोप लगा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हाल में अल्बानिया, बोस्निया और मोंटेनेग्रो, सभी पूर्वी यूरोपीय देशों ने मास्को की ओर से घरेलू राजनीति प्रभावित किये जाने का आरोप लगाया है।
Advertisement
Next Article