टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Russia Ukraine Crisis: ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा- कीव पर रूसी सेना की घेराबंदी नाकाम होती दिख रही

रूसी बलों द्वारा कीव की घेराबंदी की नाकाम होती कोशिशों के बीच यूक्रेनी राजधानी के उत्तर में भीषण लड़ाई जारी है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपडेट में यह जानकारी दी।

05:16 PM Mar 21, 2022 IST | Desk Team

रूसी बलों द्वारा कीव की घेराबंदी की नाकाम होती कोशिशों के बीच यूक्रेनी राजधानी के उत्तर में भीषण लड़ाई जारी है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपडेट में यह जानकारी दी।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आतंकी कोहराम काफी दिनों से चल रहा हैं। जिसमें रूस लगातार यूक्रेन के अधिकतर हिस्सों पर कब्जा करता जा रहा हैं। लेकिन यूक्रेन ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे लोग न ही टूटेंगे और न ही किसी के आगे झुकेंगे। हालांकि रूस के सैनिक बलों का कीव की घेराबंदी विफल होती जा रही हैं। इसी बीच यूक्रेनी राजधानी के उत्तर में भीषण लड़ाई जारी है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपडेट में यह जानकारी दी।
रुस विफल होता दिख रहा है
सूत्रों के मुताबिक,  यूक्रेनी बलों के कड़े प्रतिरोध के चलते उत्तर-पूर्व से कीव की तरफ कूच कर रहे रूसी बलों की गति धीमी हो गई है, जबकि होस्तोमोल की दिशा से उत्तर-पश्चिम में बढ़ रहे रूसी सैनिकों को पीछे धकेल दिया गया है।ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने दावा किया कि रूसी सेना के अधिकतर जवान कीव के मध्य से 25 किलोमीटर से अधिक दूरी पर थे। उन्होंने बताया कि गति धीमी होने के बावजूद कीव पर कब्जा रूसी बलों की प्राथमिकता है और वे आने वाले दिनों में शहर की घेराबंदी के प्रयास तेज करेंगे।
यूक्रेन संकट से संवेदनशील रूप से निपट रहा इजराइल : बेनेट
 इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अपील के बाद उनका देश विभिन्न जटिल विचारों को संतुलित करते हुए मॉस्को और कीव से बेहद संवेदनशील, उदार एवं जिम्मेदार तरीके से बातचीत कर रहा है।इजराइल के मुख्य हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से मुखातिब बेनेट ने कहा, “इजराइल पहले दिन से ही अलग-अलग माध्यमों से यूक्रेन को मानवीय सहायता पहुंचाता आ रहा है।” बेनेट हवाईअड्डे पर एक सहायता दल को यूक्रेन रवाना करने के लिए आए थे, जो पोलैंड की सीमा पर शरणार्थियों के लिए एक फील्ड अस्पताल बनाएगा।
रूसी गोलाबारी से नष्ट हुआ शॉपिंग सेंटर
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना द्वारा रविवार की रात से की जा रही भीषण गोलाबारी में एक शॉपिंग सेंटर नष्ट हो गया। सोमवार की सुबह भी गगनचुंबी इमारतों के बीच स्थित इस शॉपिंग सेंटर के मलबे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक, मध्य कीव में रातभर से जारी गोलाबारी में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि रूसी हमले इतने तीव्र हैं कि इमारतों में लगी लगभग हर खिड़की के शीशे चटक गए और उनमें लगी धातु की छड़ें भी मुड़ गईं।
Advertisement
Advertisement
Next Article