टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Russia-Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की सराहना की

रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की शुक्रवार को सराहना की। पूर्वी यूरोप में स्थित देश (यूक्रेन) को लेकर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर भारत के रुख पर रूस का यह बयान आया

03:37 PM Feb 18, 2022 IST | Desk Team

रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की शुक्रवार को सराहना की। पूर्वी यूरोप में स्थित देश (यूक्रेन) को लेकर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर भारत के रुख पर रूस का यह बयान आया

पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर की निगाहें यूक्रेन-रूस बॉर्डर पर लगी हुई हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से दुनिया के ऊपर तीसरे विश्व युद्ध  का खतरा मंडरा रहा है। अब इस जंग का जोखिम सिर्फ पूर्वी यूरोप  तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अमेरिका  और भारत  तक इसकी आंच में झुलसने लगे हैं। इसी बीच भारत के विदेश मंत्रालय  ने  बीते दिन इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।भारत ने कहा है कि हम निरंतर राजनयिक बातचीत के माध्यम से तत्काल इसका समाधान करने में जुटे हैं।  मिन्स्क समझौतों को अमल में लाने के लिए नॉरमैंडी प्रारूप के तहत किए जा रहे प्रयासों का स्वागत है। हम स्थिति का राजनयिक और शांतिपूर्ण समाधान देखना चाहते हैं।  
जिसपर रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की शुक्रवार को सराहना की। पूर्वी यूरोप में स्थित देश (यूक्रेन) को लेकर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर भारत के रुख पर रूस का यह बयान आया है।  उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा था कि ‘शांत एवं रचनात्मक कूटनीति‘ वक्त की दरकार है और तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए।’’ 
नयी दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास ने कहा, ‘‘हम भारत के संतुलित, सैद्धांतिक और स्वतंत्र रुख का स्वागत करते हैं।’’  यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में, संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी प्रतिनधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने तत्काल तनाव घटाने की बृहस्पतिवार को अपील की। दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी कहा कि भारत तत्काल तनाव घटाने और संकट का समाधान सतत कूटनीतिक वार्ता से करने का समर्थक रहा है।  रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास करीब एक लाख सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है। इसके अलावा वह नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्ध पोत भी भेज रहा है, जिससे नाटो देशों के बीच यह अंदेशा बढ़ गया है कि यूक्रेन पर रूस हमला कर सकता है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की योजना से इनकार किया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article