टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूस-यूक्रेन संकट : आज मध्यप्रदेश के सात और नागरिक लौटेंगे अपने वतन

युद्ध प्रभावित यूक्रेन से आज मध्यप्रदेश के सात और नागरिक स्वदेश लौटेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इनके नाम श्रीजल गुप्ता, वेदिका केशरी, ऋषिकेश सिंह नरवरिया, शाश्वत जैन, ब्रिगेडियर सिंह, शिवम श्रीवास्तव और श्रेया शर्मा बताए गए हैं।

09:13 AM Feb 28, 2022 IST | Desk Team

इसके पहले मध्यप्रदेश के 15 नागरिक युद्ध प्रभावित यूक्रेन से अपने वतन वापस लौट चुके हैं। इन के नाम जबलपुर की काश्वी तारे, खरगोन की आयुषी पटेल, नीमच की सृष्टि शर्मा, सीधी के शुभम द्विवेदी, सतना के सुनील पांडेय, बैतूल के योगेश त्यागी, ग्वालियर के निखिल कुरच्या, दतिया के भरत बघेल और सागर के वेदांश खरे बताए जा रहे हैं।
भोपाल के लोकेश पटेल, हर्षित शर्मा और रितिका रान्याल की भी भारत वापसी हो गई है। इसके अलावा इंदौर की जैनिशा जैक, आयुषी जैन और सुयश महाजन भी विशेष विमान से भारत लौटे हैं। मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन पर यूक्रेन में राज्य के नागरिकों के होने की 122 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article