टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूस-यूक्रेन WAR : उप रक्षा मंत्री मालियर ने किया दावा- कीव की ओर तेजी से बढ़ रहे है रूसी सैनिक

रूसी सेना ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर रखा है और उसके कई शहरों पर भी कब्जा कर लिया है।

12:23 PM Feb 26, 2022 IST | Desk Team

रूसी सेना ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर रखा है और उसके कई शहरों पर भी कब्जा कर लिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच दो दिनों के बाद भी आज भीषण युद्ध जारी है। रूसी सेना ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर रखा है और उसके कई शहरों पर भी कब्जा कर लिया है। इस बीच यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियर ने कहा कि, रूस की सेना तेजी से कीव के केंद्र की ओर बढ़ रही है, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने सैन्य अभियान को समाप्त करने के लिए रूस के साथ बातचीत का आह्वान किया है। 
क्या प्रतिबंधों ने रूस को मना लिया? : राष्ट्रपति जेलेंस्की 
यूक्रेन की सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी यूक्रिनफॉर्म ने फेसबुक पर मालियर की पोस्ट के हवाले से कहा, रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के दो वाहनों को जब्त कर लिया, जो यूक्रेनी सेना की वर्दी में बदल गए और कीव के केंद्र की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने रूस से अपने देश में अपने सैन्य अभियान को रोकने और संघर्ष को समाप्त करने के लिए यूक्रेन के साथ बातचीत करने का आह्वान किया है। उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा घोषित रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा, क्या गुरुवार के प्रतिबंधों ने रूस को मना लिया?
बाइडेन के प्रस्ताव को ठुकराया 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनबास में एक विशेष सैन्य अभियान को मंजूरी दी और यूक्रेन ने पुष्टि की है कि देशभर में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं। जेलेंस्की ने सेना की जवाबी कार्रवाई में रूस के एक हजार से अधिक सैनिकों को मार गिराने के दावा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है जिसमे उन्होंने जेलेंस्की को कीव से सुरक्षित निकालने के लिए कहा था।   
Advertisement
Advertisement
Next Article