टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Russia Ukraine war: पुतिन ने यूक्रेन में स्वयंसेवी लड़ाके भेजने को मंजूरी दी, सीरिया में इस्लामिक स्टेट से.....

रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है…

03:48 PM Mar 11, 2022 IST | Desk Team

रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है…

रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है। रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि पश्चिमी यूक्रेनी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास रूस ने आज कई जबरदस्त बम धमाके किए हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण में शामिल होने के लिये मध्य पूर्व और अन्य भागों से ‘स्वयंसेवी’ लड़ाके लाने का आदेश दिया है।
इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ रूस की मदद की थी
क्रेमलिन के एक प्रतिलेख के अनुसार रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि रूस मध्य-पूर्व के देशों के ”16 हजार से अधिक आवेदकों” को जानता है, जिन्होंने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ रूस की मदद की थी। शोइगू ने कहा कि वे पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों के क्षेत्रों की ओर से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ”वे मुक्ति आंदोलन में भाग लेना चाहते हैं।”
साल 2015 से रूसी बल सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन कर रहे हैं, जिनके शासन का इस्लामिक स्टेट समेत विभिन्न समूह विरोध करते आ रहे हैं। पुतिन ने शोइगु से कहा कि रूस को ”युद्ध क्षेत्र में जाने” के लिए स्वयंसेवकों की मदद करनी चाहिए।
मारियोपोल में लगभग 1,300 लोगों की गई जान
मारियोपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी शहर पर रूसी सेना हर 30 मिनट में गोलाबारी कर रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मेयर ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिन शहर के लिए विशेष रूप से कठिन रहे हैं। मेयर के अनुसार रूसी सेना रणनीतिक रूप से जानबूझकर आवासीय भवनों पर गोलाबारी कर रही है। मारियुपोल की नगर परिषद के अनुसार, लगभग 1,300 नागरिक अभी तक मारे गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article