टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूस की एयर स्ट्राइक, 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत

रूस ने खारकीव और कीव के बीच स्थित ओख्तिरका शहर में मिलिट्री बेस पर ज़ोरदार हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।

10:47 AM Mar 01, 2022 IST | Desk Team

रूस ने खारकीव और कीव के बीच स्थित ओख्तिरका शहर में मिलिट्री बेस पर ज़ोरदार हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।

रूसी सेना ने यूक्रेन के मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए बहुत बड़ा हमला किया। रूस ने खारकीव और कीव के बीच स्थित ओख्तिरका शहर में मिलिट्री बेस पर ज़ोरदार हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ कूच कर रही है। 
यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है। करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कीव की तरफ बढ़ रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उनपर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है।

Russia-Ukraine War: अमेरिका ने बेलारूस में बंद किया दूतावास, राजयनिकों को रूस छोड़ने की सलाह

उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गत पांच दिन से जारी युद्ध से रूस अलग-थलग पड़ता जा रहा है जबकि यूक्रेन से भी उसे अप्रत्याशित रूप से प्रतिरोध का सामना करना पड़ा रहा है। घरेलू स्तर पर रुस्सिआ को आर्थिक रूप से भी झटका लगा है। बेलारूस की सीमा पर सोमवार को जब रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता हो रही तब कीव में धमाके सुनाई दे रहे थे और रूसी सैनिक 30 लाख की आबादी वाली यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे थे। 

Ukraine-Russia War: पुतिन का पश्चिमी देशों को करारा जवाब, रूस ने 36 देशों पर फ्लाइट बैन का किया ऐलान

मैक्सर टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराई गई उपग्रह तस्वीरों के मुताबिक बख्तरबंद गाड़ियों, टैंक, तोप और अन्य सहायक वाहनों का काफिला शहर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर हैं और इसकी लंबाई करीब 40 मील है। जेलेंस्की ने कहा, रूसियों के लिए कीव ‘‘मुख्य लक्ष्य’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे देश की राष्ट्रीयता को खंडित करना चाहते हैं और इसलिए राजधानी लगातार खतरे में है।’’ 
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े और करीब 15 लाख आबादी वाले शहर खारकीव से आए वीडियो में दिख रहा है कि रिहायशी इलाकों में बमबारी हो रही है। जोरदार धमाकों से लगातार अपार्टमेंट इमारतों में कंपन हो रहा है और आसमान में आग और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। 
वहीं, रूसी सेना ने घरों, स्कूलों और अस्पतालों पर बमबारी की कई तस्वीरें सामने आने के बावजूद रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से इंकार किया है। यूक्रेन के अन्य शहरों और कस्बों में भी लड़ाई चल रही है। जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने बताया कि रणनीति रूप से अहम और अजोव सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर मारियुपोल की स्थिति ‘अधर में’ है। पूर्वी शहर समी के तेल डिपो पर बमबारी की भी खबर है।
Advertisement
Advertisement
Next Article