Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Russia-Ukraine War: कीव पर रूस ने किया हमला, एक बच्चे सहित दस से ज्यादा लोग घायल

05:55 PM Mar 21, 2024 IST | Deepak Kumar

Russia-Ukraine War रूस - यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध संघर्ष काफी समय हो गया है। शुरूआती दौर में इन दोनों के युद्ध को कुछ ही दिन का माना जा रहा था। लेकिन इस संघर्ष को बहुत समय हो गया है और दोनों देशों में से कोई भी देश पीछे हटाने को तैयार नहीं है। इस बीच दोनों देशों के बीच पूरा विश्व दो पक्षों में बंटा हुआ भी दिखा।

रूस ने 44 दिनों में पहली बार हमला किया

Advertisement

यूक्रेन की राजधानी कीव पर बृहस्पतिवार को रूस ने 44 दिनों में पहली बार हमला किया। कीव के लोगों ने सुबह भीषण विस्फोटों की आवाजें सुनीं। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा कि एक बच्चे सहित 13 लोग इस हमले में घायल हो गए और दर्जनों लोगों को उनके घरों से निकाला गया।

बैलिस्टिक मिसाइलों को आसमान में मार गिराया

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि राजधानी की तरफ निशाना लगाकर छोड़ी गयी लगभग 30 'क्रूज़' और 'बैलिस्टिक मिसाइलों' को आसमान में मार गिराया गया। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि पश्चिमी कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में रूसी हमले के परिणामस्वरूप बहुमंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट और कारों में आग लग गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन ने कई दिनों तक यूक्रेन की सीमा के पास स्थित रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर लगातार हमले किए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article