टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Russia-Ukraine War : बांग्लादेशी जहाज से टकराई रूसी मिसाइल, एक नाविक की मौत

रूसी सेनाएं राजधानी कीव सहित खारकीव और खेरसान शहर पर हमले तेज करती जा रही हैं। इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गयी।

11:17 AM Mar 03, 2022 IST | Desk Team

रूसी सेनाएं राजधानी कीव सहित खारकीव और खेरसान शहर पर हमले तेज करती जा रही हैं। इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गयी।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग को आज आठवां दिन है। रूसी सेनाएं राजधानी कीव सहित खारकीव और खेरसान शहर पर हमले तेज करती जा रही हैं। इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गयी है। ओल्विया बंदरगाह पर मौजूद रूसी मिसाइल अचानक बांग्लादेश शिपिंग कॉर्पोरेशन पर जा गिरी, इसमें एक नाविक की मौत हो गई।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक ओल्विया बंदरगाह पर मौजूद रूसी मिसाइल अचानक बांग्लादेश शिपिंग कॉर्पोरेशन पर जा गिरी, इसमें एक नाविक की मौत हो गई। जहाज में हुए विस्फोट के बाद उसकी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने गुरुवार को कीव पर कई बड़े हवाई हमले किए। इससे यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि इस तरह के धमाके की चपेट में बांग्लादेश का एक जहाज आ गया।यूक्रेन की मीडिया के अनुसार, इसमें एक क्रू मेंबर की भी मौत हुई है, जो बांग्लादेश का निवासी था. इस जहाज का नाम BANGLAR SAMRIDDHU बताया गया है।

रूस-यूक्रेन WAR : पुतिन की सेना ने खेरसान पर कब्जे का किया दावा, अन्य इलाकों में भी रात भर हुई बमबारी

यूक्रेन में आठ दिन से जारी रूसी आक्रमण के चलते अब तक  8,70,000 से अधिक लोग देश छोड़ चुके हैं, जिससे यूरोपीय महाद्वीप में शरणार्थी संकट बढ़ गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख ने आगाह किया कि लड़ाई यूक्रेन के 15 परमाणु रिएक्टर के लिए खतरा बन गई है।
Advertisement
Advertisement
Next Article