टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Russia Ukraine War: जेलेंस्की बोले- यूक्रेन की सुरक्षा से ज्यादा अपनी अर्थव्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दे रहा हैं जर्मनी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जर्मनी पर आरोप लगाया है कि वह रूसी आक्रमण के बाद उसकी (यूक्रेन की) सुरक्षा से अधिक अपनी अर्थव्यवस्था को तरजीह दे रहा है।

03:54 PM Mar 17, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जर्मनी पर आरोप लगाया है कि वह रूसी आक्रमण के बाद उसकी (यूक्रेन की) सुरक्षा से अधिक अपनी अर्थव्यवस्था को तरजीह दे रहा है।

रूस और यूकेन के बीच युद्ध का आज 21 वां दिन हो गया हैं। जिसमें अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि युद्ध को कब खत्म किया जाएंगा लेकिन रूस लगातार यूक्रेन पर आतंकी घटना को बढ़ाता जा रहा हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जर्मनी पर आरोप लगाया है कि वह रूसी आक्रमण के बाद उसकी (यूक्रेन की) सुरक्षा से अधिक अपनी अर्थव्यवस्था को तरजीह दे रहा है।
नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन के लिए जर्मन सरकार के समर्थन की आलोचना की
जर्मनी की संसद में बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में जेलेंस्की ने रूस से प्राकृतिक गैस लाने को लेकर नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन के लिए जर्मन सरकार के समर्थन की आलोचना की। यूक्रेन और अन्य देशों ने इस परियोजना का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि इससे कीव और यूरोप की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा।
यूरोप को विभाजित करने वाली नयी दीवार
जेलेंस्की ने यह भी कहा कि जर्मनी रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने से बच रहा है क्योंकि उसे आशंका है कि इससे उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोप को विभाजित करने वाली नयी दीवार नहीं खड़ी करने की जर्मनी से अपील करते हुए अपने देश (यूक्रेन) के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ की सदस्यता का समर्थन करने का अनुरोध किया
Advertisement
Advertisement
Next Article