देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, 'यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में भारत, चीन और ब्राजील मध्यस्थ हो सकते हैं'
04:15 PM Sep 05, 2024 IST | Shubham Kumar
Russia-Ukraine War: फरवरी 2022 से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए भारत, चीन और ब्राजील बतौर मध्यस्थ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Advertisement
Highlights:
Advertisement
- यूक्रेन और रुस यूद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मध्यस्थता को लेकर भारत, चीन और ब्राजील पर हुए राजी
- रायटर्स मीडिया के हवाले से आधिकारिक खबर
रूस-यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध जारी है. तमाम कोशिशों को बावजूद भी इस पर विराम नहीं लग सका है बल्कि हर गुजरते दिन के साथ ये और भीषण होता जा रहा है. दोनों ओर से किए गए हमलों में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं.
Advertisement
इस बीच रूसी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की बात की है जो बड़ी राहत है. गुरुवार (05 सितंबर) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर शांति वार्ता में चीन, भारत और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं.
पहले भी हुआ था एक समझौता ?
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जानकारी दी कि युद्ध के पहले सप्ताह में भी एक रूस और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक समझौता हुआ था। पुतिन ने कहा, 'रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच इस्तांबुल में प्रारंभिक समझौता हुआ था जो कभी लागू नहीं हो सका। ये प्रारंभिक समझौता बतौर वार्ता के आधार के लिए काम कर सकता है।
पुतिन यूक्रेन
मीडिया एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट मानें तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जहां यूक्रेन के साथ बातचीत शुरू करने की इच्छा दिखाई तो वहीं यूक्रेन पर निशाना भी साधा. पुतिन ने कहा, 'पश्चिमी रूस के कुर्स्क (Kursk) में यूक्रेनी सेना की घुसपैठ का उद्देश्य डोनबास (Donbas) में रूसी बढ़त को धीमी करने के लिए था लेकिन वो सफल नहीं हो सके। यूक्रेन इसलिए सफल नहीं हो सका क्योंकि इस कदम की बदौलत उसने कई अन्य मोर्चों पर अपनी सेना को कमजोर करने का काम किया।'
जानिए कब से जारी है यूद्ध ?
फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है. इस युद्ध की वजह से दोनों को ही भारी जानमाल का नुकसान हुआ है।हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर दो मिसाइलें दागीं जिसमें कई लोगों की मौत हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भी इस हमले की पुष्टि की थी।
Advertisement

Join Channel