Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस VS यूक्रेन : डोनेट्स्क में सुनाई दी पांच धमाकों की आवाज, UNSC ने बुलाई आपात बैठक

यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क में गुरुवार सुबह कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनाई दी

08:59 AM Feb 24, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क में गुरुवार सुबह कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनाई दी

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। सभी देश दोनों से इस मामले में शांति बनाए रखने अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क में गुरुवार सुबह कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। धमाकों की आवाज के बाद सैन्य ट्रक घटना स्थल के रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी। रूस के बढ़ती सेना को देख यूक्रेन ने देश में कुछ एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।  
Advertisement
तीन दिन में दूसरी बैठक कर रहा है यूएन 
यूक्रेन और रूस के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद के मामले तीन दिन में यह दूसरी बैठक है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कीव के अनुरोध पर यह बैठक गुरुवार भारतीय समय अनुसार सुबह आठ बजे होगी। आपको बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्रों के पास रूसी सैनिकों की तैनाती जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने युद्ध की आशंका को देखते हुए बुधवार को देश में 30 दिन के आपातकाल का ऐलान किया है। रूस ने भी अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा है और वहां से अपने दूतावास को भी खाली किया जा रहा है।  
यूक्रेन नाटो का सदस्य बनने से इंकार कर दें तो यह सब रुक जाएगा : पुतिन 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को भी पूर्वी यूक्रेन के अशांत क्षेत्र में रूस की ओर से दो सैन्य काफिलों को दोनेत्सक की ओर बढ़ने का दावा किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस काफिले में शामिल सैन्य वाहनों में किसी देश का प्रतीक चिन्ह नहीं था । रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अशांत क्षेत्र लुहान्सक और दोनेत्सक को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है और वहां अपनी सेना को भेजने के भी आदेश दिए हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि, हमारा मकसद यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है।  उन्होंने कहा कि यदि यूक्रेन नाटो का सदस्य बनने से इंकार कर दें तो यह सब रुक जाएगा। 
Advertisement
Next Article