Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस VS यूक्रेन : पुतिन की सेना ने कीव में तेज किए हमले, धमाके कर उड़ाई गैस पाइपलाइन और पेट्रोलियम बेस

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का चौथा दिन है और दोनों देश की सेनाएं एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है।

09:03 AM Feb 27, 2022 IST | Desk Team

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का चौथा दिन है और दोनों देश की सेनाएं एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है।

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का चौथा दिन है और दोनों देश की सेनाएं एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई इलाकों में पुतिन के सेना प्रवेश कर गई है। शनिवार की पूरी रात भी गोलीबारी जारी रही।  इस बीच रविवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया और वासिलकीव में जमकर गोलीबारी की  जिससे  वहां स्थित एक पेट्रोलियम बस में आग लग गई।    
Advertisement
यूक्रेन सरकार ने कीव में लगाया कर्फ्यू 
यूक्रेन में चल रहे धमाकों की वजह से भारी संख्या में लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।  ज्यादातर लोग पोलैंड, रोमानिया और तुर्की सहित अन्य देशों में शरण ले रहे हैं।  रूसी सेना के हमले में काफी लोग भी मारे गए है।  इस मामले में आज संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के 60 आम नागरिकों की मौत की बात कही है। इस युद्ध में ग्रीस के भी 10 नागरिक मरे गए हैं जिसके बाद ग्रीस ने रूस के राजदूत को तलब किया है। यूक्रेन की सरकार ने राजधानी कीव सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक में कर्फ्यू लगा दिया है और लोगों को घर के अंदर रहने और खिड़किया तक न खोलने की सलाह दी गई है।  
कई देश यूक्रेन को भेज रहे हैं हथियार 
नाटो देशों से मदद ने मिलने के बाद फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन सहित कई देशों ने यूक्रेन को मदद देने की बात कही है। यह देश अपनी सेना नहीं भेजेंगे यह यूक्रेन की सेना को भारी संख्या में हथियार देंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि, हमे रूसी सेना के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार चाहिए। वहीं ब्रिटेन, बुल्गारिया के बाद जर्मनी ने भी रूस के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिया है और अमेरिका, जर्मनी और ईयू ने रूस के सेंट्रल बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है।  
Advertisement
Next Article