रुस को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन से अलग कर दिया जाएगा जब तक यह संघर्ष खत्म नहीं होगा : ब्रिटेन
ब्रिटेन ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के जवाब में रूसी संघ के सेंट्रल बैंक (सीबीआर) के खिलाफ अतिरिक्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने के अपने इरादे का सोमवार को ऐलान किया।
04:45 PM Feb 28, 2022 IST | Desk Team
रूस नें यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था और जिसके चलते यूक्रेन ने भी रूस को रोकने के लिए अपने सैनिकों को मुख्य स्थल पर तैनात कर दिया था ।इसलिए ब्रिटेन ने रूस के आक्रामक नीति को रोकने के लिए रूसी संघ के सेंट्रल बैंक (सीबीआर) के खिलाफ अतिरिक्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने के अपने इरादे को सोमवार को ऐलान कर दिया हैं।
रूस पर लगाया जाएगा प्रतिबंध
सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन के ट्रेजरी विभाग ने कहा कि पहले से घोषित प्रतिबंधात्मक उपायों के अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड के चांसलर और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर ने सीबीआर को लक्षित करके रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में और अधिक प्रतिबंधात्मक आर्थिक उपाय अपनाने की सरकार की मंशा की घोषणा की है।इसमें कहा गया,‘‘ब्रिटेन की सरकार सीबीआर, रूसी राष्ट्रीय धन कोष और रूसी संघ के वित्त मंत्रालय से वित्तीय लेनदेन को रोकने के लिए प्रतिबंधों को लागू करने के लिए तुरंत सभी आवश्यक कदम उठाएगी।‘‘ इस प्रतिबंध के तहत ब्रिटेन का कोई भी व्यक्ति सीबीआर, रूसी राष्ट्रीय धन कोष और रूस के वित्त मंत्रालय के साथ वित्तीय लेनदेन नहीं कर पायेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन से अलग-थलग कर दिया गया
हालांकि, चांसलर ऋषि सुनक ने कहा,‘‘हम अपने अंतर्राष्ट्रीय सहभागियों के साथ एक और कदम आगे बढ़ रहे हैं। इसके तहत हम अमेरिका और कई अन्य यूरोपीय देशों के साथ तेजी से समन्वय करते हुए रूस पर और कड़े प्रतिबंध को लगाने जा रहे हैं। इसमें रूस को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन से अलग-थलग कर दिया जाएगा, तब तक जब तक कि यह संघर्ष खत्म नहीं हो जाता है।
Advertisement
Advertisement