टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूसी वायु सेना ने यूक्रेन पर किया भारी हमला, 1502 सैन्य ठिकाने हुए तबाह

रूस के सशस्त्र बलों ने विशेष अभियान के दौरान यूक्रेन के 1502 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

03:19 PM Mar 02, 2022 IST | Desk Team

रूस के सशस्त्र बलों ने विशेष अभियान के दौरान यूक्रेन के 1502 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रूस के सशस्त्र बलों ने विशेष अभियान के दौरान यूक्रेन के 1502 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्री कोनाशेनकोव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘विशेष ऑपरेशन के दौरान यूक्रेन के 1502 सैन्य ठिकानों को बर्बाद किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन के तबाह किए गए सैन्य ठिकानों में सेना के 51 कमांड पोस्ट तथा संचार केंद्र, 38 एस-300, बुक एम-1 तथा ओसा वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली, 51 रडार स्टेशन, 47 विमान तथा हवा में 11 विमान, 472 टैंक तथा अन्य सैन्य वाहन, 62 बहुउद्देशीय रॉकेट लांचर, 206 तोपखाना तथा मोर्टार, 336 विशेष सैनिक वाहन तथा 46 मानवरहित वाहन(ड्रोन) आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा ‘‘रूसी वायु सेना ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों में भारी हमला किया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article