टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुसी रूसी सेना, भारी गोलीबारी के बीच हुए तेज धमाके

रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गई है।

01:14 PM Feb 27, 2022 IST | Desk Team

रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गई है।

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का चौथा दिन है और दोनों सेनाएं एक दूसरे पर हमला कर रही है। इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गई है। खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेग सिनेगुबोव ने कहा कि हल्के सैन्य वाहन शहर में प्रवेश कर गए हैं। उनके बयान से पहले, फुटेज में कुछ रूसी सैन्य कारों को उत्तर-पूर्वी शहर की सड़कों पर घूमते हुए दिखाया गया था।सेना के प्रवेश के बाद इलाके में भारी गोलीबारी हो रही है।  
लोगों से घरों में रहने का किया आग्रह 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिनेगुबोव ने निवासियों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया है और कहा कि रूसी सैनिक शहर के केंद्र में है। उन्होंने कहा, “घर को मत छोड़िये! यूक्रेन के सशस्त्र बल दुश्मन को खत्म कर रहे हैं। नागरिकों को सड़कों पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। खारकीव के अधिकारियों ने आज सुबह स्थानीय लोगों को आश्रय स्थलों और सड़कों से दूर रहने की चेतावनी दी थी ।
शहर में सुनाई दिया जोरदार धमाका 
खारकीव में इससे पहले एक जोरदार धमाका भी सुना गया था, जहां एक गैस पाइपलाइन की चपेट में आने की बात कही जा रही है। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार खारकीव में रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला की कथित तौर पर मौत हो गई और नौ मंजिला इमारत से दर्जनों लोगों को निकाला गया। क्षेत्र के मेयर के अनुसार, उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के ओखितरका शहर में भी कम से कम छह नागरिकों की मौत की सूचना है।
Advertisement
Advertisement
Next Article