टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

युद्ध के बीच वार्ता के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बेलारूस, यूक्रेन ने ठुकराई पेशकश

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच मॉस्को से एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंचा।

01:59 PM Feb 27, 2022 IST | Desk Team

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच मॉस्को से एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंचा।

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच मॉस्को से एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंचा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सैन्य अधिकारी और राजनयिक शामिल हैं। उन्होंने कहा, रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए तैयार है और हम यूक्रेन के अधिकारियों का इंतजार कर हैं।
बेलारूस में नहीं करेंगे बातचीत 
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि वे रूस से बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन बेलारूस में नहीं। उनका कहना है कि बेलारूस का इस्तेमाल उन पर आक्रमण के लिए किया गया। उन्होंने पहले भी रूस से शांति वार्ता करने के लिए तैयार होने की इच्छा जताई थी हालांकि वार्ता के लिए स्थान तथा समय के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी थी।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुसी रूसी सेना, भारी गोलीबारी के बीच हुए तेज धमाके

खारकीव में घुसी रूसी सेना 
बेलारूस में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के बीच यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना घुस गई है। यूक्रेन की सेना ने उन्हें रोकने के लिए सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए है ताकि रूसी सेना आगे न बढ़ सकें।  वहां के आम लोगों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि जब रूस के सैनिक आगे बड़े तो उनपर हमला किया जा सकें।   
Advertisement
Advertisement
Next Article