Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस सप्ताह भारत की यात्रा कर सकते हैं

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस सप्ताह भारत की यात्रा कर सकते हैं।

12:33 AM Mar 29, 2022 IST | Desk Team

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस सप्ताह भारत की यात्रा कर सकते हैं।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस सप्ताह भारत की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य जोर  नयी दिल्ली द्वारा मॉस्को से तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए भुगतान प्रणाली पर चर्चा पर होने की उम्मीद है। यह जानकारी इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने सोमवार को दी।
Advertisement
ऐसी जानकारी मिली है कि लावरोव चीन की दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद बृहस्पतिवार या शुक्रवार को भारत की यात्रा कर सकते हैं। ऊपर उद्धृत लोगों ने कहा कि लावरोव की भारत यात्रा की बारीकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मॉस्को द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य आक्रमण शुरू किए जाने के बाद से यह रूस की तरफ से भारत की सर्वोच्च स्तर की यात्रा होगी।
लावरोव की प्रस्तावित यात्रा के बारे में ऊपर उद्धृत लोगों ने कहा कि इस दौरान भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए भुगतान प्रणाली पर चर्चा होने की संभावना है।
यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने उसे भुगतान करने में कठिनाइयां उत्पन्न की हैं। पता चला है कि दोनों पक्ष रुपया-रूबल भुगतान प्रणाली को सक्रिय करने पर विचार कर रहे हैं।
कई अन्य प्रमुख शक्तियों के विपरीत, भारत ने अभी तक यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की आलोचना नहीं की है और उसने रूसी आक्रमण की निंदा करने वाले प्रस्तावों पर संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर मतदान में हिस्सा लेने से परहेज किया है।
रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीद रहा है – भारत 
बता दें कि वैश्विक प्रतिबंध के बाद रूस ने भारत को रियायती दामों पर तेल बेचने की सिफारिश की थी. तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पहले ही भारतीय तेल कंपनियां भारी डिस्काउंट पर रूसी तेल खरीद रही हैं. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी पिछले सप्ताह भारत की यात्रा कर चुके हैं. यात्रा के दौरान उन्होंने तेजी से बदलते वैश्विक पिरदृश्य पर डॉ. एस. जयशंकर से बातचीत की थी. वांग यी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी. उम्मीद जताई जा रही है कि रूस के विदेश मंत्री भी डोभाल से मुलाकात कर सकते हैं
Advertisement
Next Article