Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Russian President Vladimir Putin: अपने ही AI Version से पूछे तमाम सवाल, दिया दिलचस्प जवाब

09:39 AM Dec 16, 2023 IST | Pratibha
Vladimir Putin Deepfake Video: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तमाम दीपफेक के वीडियो सामने आए हैं। वहीं इन दिनों रूस के राष्ट्रपति अपने AI वर्जन से रूबरू हुए। तो अपने आप को देखकर और अपनी आवाज सुनकर वह दंग रह गए। उनके रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Advertisement

अपने ही AI वर्जन से हैरान हुए Vladimir Putin

सोशल मीडिया पर कई हस्तियों की दीपफेक वीडियो वायरल हुए हैं। वहीं एक सेलिब्रिटी खुद अपने AI वर्जन से रूबरू होते दिखे। उसे सवाल जवाब किए। कई ऐसे सवाल पूछे। जिनमें उन्हें दिलचस्प जवाब भी मिले। वहीं अपने AI वर्जन से बात करके वह इतनी हैरान हुए कि उनके रिएक्शन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह दीपफेक वीडियो काफी तेजी से शेयर हो रहा है। यह आई वर्जन किसी और का नहीं बल्कि रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin का है। जिनके सवाल सुनकर वह हैरान होते और हंसने लगते हैं।

AI वर्जन से पुतिन से पूछे ये सवाल

रूस की राष्ट्रपति पुतिन एक कांफ्रेंस के दौरान लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच उनके सामने उनका हूबहू डुप्लीकेट आया। तो वह चौंक गए। उन्होंने उनसे बातचीत की और बोला कि मैं आपका AI वर्जन हूं। वहीं AI वर्जन ने पुतिन से पूछा कि मैं  कुछ सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या यह सच है कि आपके पास बहुत सारे डबल्स हैं। आप उन खतरों को कैसे देखते हैं। जो टेक्नोलॉजी हमारे जीवन में लाती है। जवाब में रूसी राष्ट्रपति ने भी दिलचस्प जवाब दिया और सवाल भी पूछा साथ यह AI वर्जन के दिमाग में चल रही कशमकश को सुलझाने की भी कोशिश की।

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @RT_com नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

जवाब में पुतिन ने ये कहा

अपने AI वर्जन से रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पूछा कि आप मेरे जैसे हो सकते हैं। मेरी आवाज में बोल सकते हैं। लेकिन मैं इस बारे में काफी सोचा और एक फैसला किया कि केवल एक व्यक्ति को मेरे जैसा होना चाहिए। मेरी आवाज में बोलना चाहिए। वैसे यह मेरा पहला डबल है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े सवालों को जवाब देते हुए कहा कि यूक्रेन को लेकर उनका जो लक्ष्य है। वह वही रहेगा। उस लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं होगा। लक्ष्य पूरा होने तक शांति कायम नहीं होगी। नाजीवाद का खात्मा असैन्यकरण सबसे जरूरी टारगेट है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला करने के लिए सैनिक इन्हीं लक्ष्य को निर्धारित करके भेजा गया था। जो भी हो AI मजेदार है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article