For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi Birthday : पीएम मोदी को जन्मदिन से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी शुभकामनाएं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन से पहले शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर वार्ता की।

10:45 PM Sep 16, 2022 IST | Shera Rajput

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन से पहले शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर वार्ता की।

pm modi birthday   पीएम मोदी को जन्मदिन से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी शुभकामनाएं
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ‘‘प्रिय मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन से पहले ‘‘शुभकामनाएं’’ दीं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर वार्ता की।
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में हैं। मोदी शनिवार को 72 साल के हो जाएंगे। इस साल फरवरी में यूक्रेन संघर्ष छिड़ने के बाद अपनी पहली मुलाकात में पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं।
पुतिन ने कहा, ‘‘मैं भारत को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। मुझे पता है कि कल मेरे प्यारे दोस्त, आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। रूसी परंपरा के तहत हम कभी भी अग्रिम बधाई नहीं देते हैं। इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता।’’
रूसी राष्ट्रपति पुतिन (69) ने कहा, ‘‘लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हम इस बारे में जानते हैं…और हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। हम मित्र राष्ट्र भारत को शुभकामनाएं देते हैं और हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं।’’
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×