W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रेडिएशन के कारण चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र छोड़ रहे हैं रूसी सैनिक : यूक्रेन

रेडिएशन की समस्या का सामना करने के बाद रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़कर बेलारूस के साथ लगी यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी ने यह जानकारी दी।

02:57 AM Apr 01, 2022 IST | Shera Rajput

रेडिएशन की समस्या का सामना करने के बाद रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़कर बेलारूस के साथ लगी यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी ने यह जानकारी दी।

रेडिएशन के कारण चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र छोड़ रहे हैं रूसी सैनिक   यूक्रेन
Advertisement
रेडिएशन की समस्या का सामना करने के बाद रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़कर बेलारूस के साथ लगी यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी
Advertisement
इस बीच, बृहस्पतिवार को कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है।
Advertisement
परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी एनर्जोएटम ने कहा कि रूसी सेना नजदीक के शहर स्लावुटिक को छोड़ने की भी तैयारी कर रही है, जहां परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी रहते हैं।
रूसी सैनिकों ने चेर्नोबिल संयंत्र के आस-पास के 10 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में रेड फॉरेस्ट इलाके में खाईयां खोदी थीं
एनर्जोएटम के मुताबिक प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि रूसी सैनिकों ने चेर्नोबिल संयंत्र के आस-पास के 10 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में रेड फॉरेस्ट इलाके में खाईयां खोदी थीं, जिसके परिणामस्वरूप रूसी सैनिकों को रेडिएशन का सामना करना पड़ा।
1986 में हुआ था एक भीषण परमाणु हादसा 
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 1986 में एक भीषण परमाणु हादसा हुआ था।
एनर्जोएटम ने बताया कि रेडिएशन की शुरुआती समस्या का सामना करने के तुरंत बाद रूसी सैनिकों ने उस जगह को छोड़ने का फैसला लिया। रेडिएशन के कारण रूसी सैनिक बीमार पड़ने लगे और इसके बाद चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़ने का फैसला लिया गया।
रूस की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×