Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में हुई जनहानि पर S. Jaishankar ने दुख जताया

10:06 PM May 27, 2024 IST | Abhishek Kumar

S. Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी में हाल ही में हुई भूस्खलन की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। श्री जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं।

Highlights
. पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन
. भूस्खलन में हुई जनहानि पर S. Jaishankar ने दुख जताया
. सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं

S. Jaishankar ने दुख जताया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर(S. Jaishankar) ने पापुआ न्यू गिनी में हाल ही में हुई भूस्खलन की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भूस्खलन में हुई जनहानि पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में इस देश के साथ एकजुटता से खड़ा है। श्री जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं।

Advertisement

लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं: S. Jaishankar

पापुआ न्यू गिनी की मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, 24 मई को पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जयशंकर(S. Jaishankar) ने 'एक्स' पर एक पोस्ट किया, ''हालिया भूस्खलन के बाद पापुआ न्यू गिनी में जानमाल के नुकसान से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं सरकार और लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में अपने दोस्त के साथ एकजुटता से खड़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article