साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज,जानें कब से शुरु हो रहा है,भारत में कितना होगा असर
आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
10:35 AM Oct 25, 2022 IST | Desk Team
इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा। भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हो गया है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपोत्सव भी इस साल पांच दिन की जगह 6 दिन तक चलेगा। साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लग रहा है।यह कार्तिक अमावस्या की तिथि में लग रहा है।सूर्य ग्रहण के कारण धार्मिक और शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगा।
Advertisement

आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर बाद देखा जा सकेगा।सूर्य ग्रहण का प्रारंभ आज शाम 04 बजकर 42 मिनट पर होगा और सूर्य ग्रहण का समापन आज शाम 05 बजकर 22 मिनट पर होगा. इस तरह से देखा जाए तो आज लगने वाला सूर्य ग्रहण 40 मिनट का होगा।लेकिन स्थान के आधार पर सूर्य ग्रहण के प्रारंभ और समापन समय में अंतर हो सकता है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व ही शुरू हो जाएगा।
Advertisement
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2022
यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, यूरोप और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।यह भारत में नई दिल्ली, कोलकाता, बेंगलूरु, उज्जैन, चेन्नई, वाराणसी, मथुरा आदि में आंशिक तौर पर दिखाई देगा।
आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के आंशिक रूप में आता है, जिससे पृथ्वी के स्थान विशेष से देखने पर सूर्य का आधा भाग ही नजर आता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटनाक्रम है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य होकर गुजरता है।
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसके 15 दिन बाद चंद्रग्रहण भी दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगेगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।
Advertisement