GF सबा आजाद संग दिखी ऋतिक रोशन के बेटों की खास बॉन्डिंग, हैप्पी फैमली फोटो पर आया EX वाइफ का कॉमेंट
ऋतिक रोशन की एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड और बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
12:09 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सुजैन खान से तलाक के बाद अब एक्टर एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है और सबा और एक्टर की फैमली उनके बच्चों के साथ-साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।
Advertisement

वहीं इन दिनों ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अपने दोनों बेटों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में उन्हें, सबा, अपनी कजिन पस्मीना और दोनों बेटों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं अब एक्टर ने वेकेशन से अपनी पहली फोटो भी फैंस के साथ साझा कर दी है जिसमें सबा और अपनी फैमली के साथ एक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Advertisement
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है जिसमें एक्टर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद नजर आ रही हैं। सबा और ऋतिक के अलावा फोटो में उनके बेटे रेहान और हिरदान और कजिन पश्मीना रोशन भी दिख रही हैं। फोटो में सभी लोग ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म का आइकॉनिक पोज रिक्रिएट करते हुए दिखाई दे रहे है। फोटो में सभी लोग काफी प्यारे लग रहे हैं।
फोटो में उनके ऊपर बर्फ गिरती दिखाई दे रही है जिससे बचने के लिए सभी ने अपने हाथों में काले रंग का छाता भी पकड़ा हुआ है। फोटो को पोस्ट करते हुए ऋतिक ने सभी को मैरी क्रिसमस विश किया है। अपने फेवरेट एक्टर की इस क्यूट फैमली फोटो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और वही कुछ नेटिजन्स फोटो पर एक्टर का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा- आओ बच्चों मिलो अपनी नई अम्मा से। दूसरे यूजर ने लिखा- आइला जादू। ऋतिक की पोस्ट पर सुजैन खान ने भी कॉमेंट किया है।




वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सैफ अली खान भी लीड रोल में थे। वहीं जल्द ही एक्टर फिल्म सिद्धार्थ आनंद की निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म ऋतिक के साथ पहली बार अदाकारा दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम रोल में हैं।
Advertisement