Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सचिन पायलट ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा - देश के नागरिकों की जासूसी करा रही है मोदी सरकार

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से मामले में की गई जांच संतोषजनक नहीं है।

06:34 PM Jan 31, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से मामले में की गई जांच संतोषजनक नहीं है।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से मामले में की गई जांच संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के नागरिकों की जासूसी करा रही है।
Advertisement
इस मौके पर उत्तराखंड में महंगाई को लेकर पार्टी का श्वेतपत्र भी जारी किया गया। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के स्टार प्रचारक यहां हुंकार भर रहे हैं। इसी कड़ी में सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने राजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के लिए प्रचार किया। 
सचिन पायलट ने जनता के बीच पहुंचकर पार्टी को समर्थन देने की अपील की। इसके साथ ही सचिन पायलट ने व्यापारियों से भी बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने पेगासस मामले को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देश के नागरिकों की जासूसी तक का भी आरोप भी केंद्र सरकार पर लगा दिया।
Advertisement
Next Article