टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सचिन वाजे केस: रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

07:54 PM Mar 19, 2021 IST | Ujjwal Jain

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। आठवले ने कहा है कि जिस तरह से मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने जैसी बड़ी साजिश में शामिल आपराधिक छवि वाले पुलिस कर्मी सचिन वाजे की गिऱफ्तारी हुई, उससे पता चलता है कि राज्य की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। 
Advertisement
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि एनआईए पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुलिस कर्मी सचिन वाजे की गिऱफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंबानी देश के बड़े उद्योगपति हैं और वे हजारों लोगों को रोजगार देते हैं। ऐसे में उनके घर के सामने विस्फोटक रखने जैसी बड़ी साजिश के असली दोषियों का पर्दाफाश होना जरूरी है।
 उन्होंने कहा, “एनआईए की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। सचिन वाजे के संरक्षणदाताओं का खुलासा होना जरूरी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आरपीआई) महाराष्ट्र में लॉ एंड ऑर्डर की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है।”
Advertisement
Next Article