Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

साध्वी प्राची का दावा- 15 अगस्त को हिंदुस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है

आजम खान पर टिप्पणी करते हुए साध्वी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही उन्हें (आज़म) जेल के अंदर डलवाने वाले हैं।

07:57 AM Aug 04, 2019 IST | Desk Team

आजम खान पर टिप्पणी करते हुए साध्वी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही उन्हें (आज़म) जेल के अंदर डलवाने वाले हैं।

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहती है। शनिवार को साध्वी प्राची ने दावा किया कि हिंदुस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है तथा 15 अगस्त को कश्मीर में झंडा फहराने की तैयारी चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर को जल्दी खत्म किया गया है। जिसके पीछे बड़ा उद्देश्य है।
Advertisement
आजम खान पर टिप्पणी करते हुए साध्वी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही उन्हें (आज़म) जेल के अंदर डलवाने वाले हैं। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर (उन्नाव कांड का आरोपी) के बारे में साध्वी प्राची ने कहा, “उन्हें पार्टी से बाहर निकाल कर भाजपा ने बहुत अच्छा फैसला लिया और इस तरह के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
आपको बता दे कि साध्वी प्राची हमेशा से ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है। कुछ दिन पहले साध्वी प्राची ने कहा था कि हिन्दू धर्म के लोग मुस्लिम कारीगरों के द्वारा बनी कांवड़ खरीदने के लिए मना किया था।

भारतीय सेना का पाकिस्तानी सेना को संदेश, ‘सफेद झंडा लेकर आओ और शव ले जाओ’

Advertisement
Next Article