टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस पुलिस जवान ने फ़रमाया कबीर सिंह का गाना,अब इनकी मुरीद हुई सोशल मीडिया की जनता

हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र पुलिस के एक जवान का वीडियो काफी तेजी से वायरल होता दिख रहा है।

04:57 PM Mar 16, 2020 IST | Desk Team

हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र पुलिस के एक जवान का वीडियो काफी तेजी से वायरल होता दिख रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र पुलिस के एक जवान का वीडियो काफी तेजी से वायरल होता दिख रहा है। दरअसल इस वीडियो में वो गाना गाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस जवान की आवाज इतनी ज्यादा प्यारी है कि यूट्यूब पर उनकी इस वीडियो को 10  लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं,जबकि उनके चैनल को तकरीबन 45 हजार से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब भी किया है। इस पुलिस जवान का नाम सागर घोरपडे है। इस वजह से उनकी गजब की सिंगिंग से यूट्यूब पर कई सारे वीडियोज मिल जाएंगे। फिलहाल वायरल हो रही वीडियो में वो फिल्म कबीर सिंह से तेरा बन जाऊंगा का वर्जन गाते दिख रहे हैं। 
यहां सुनिए पहले गाना
सागर घोरपडे का ये वीडियो पब्लिक को बहुत पसंद आ रहा है। अपने इस वीडियो को सागर ने 20 फरवरी के दिन अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था,जो अब सोशल मीडिया के बहुत सारे शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 87 हजार लोग लाइक भी कर चुके हैं। 

Advertisement

एक्टिव हैं फेसबुक पर
बता दें कि सागर ने एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी का कौन तुझे सॉन्ग को अपने अंदाज में क्रिएट किया है। 14 मार्च को यूट्यूब पर शेयर किया गए इस गाने को करीब 12 हजार से ज्यादा व्यूज और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

लोगों ने की तारीफ
वैसे अब सागर की आवाज लोगों के  दिल को छू रही है। क्योंकि कबीर सिंह की फिल्म का गाना तेरा हो जाऊंगा का वर्जन सुनने के बाद उनकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।  
Advertisement
Next Article