For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साहिबगंज : रेबिका पहाड़िन का 14 दिन बाद कटा सिरतालाब में मिला, अब तक शव के 30 टुकड़े बरामद

साहिबगंज की रेबिका पहाड़िन का कटा हुआ सिर हत्या के 14 दिनों बाद एक तालाब से बरामद हुआ। बताया गया कि बोरियो स्थित तालाब में मछुआरों ने महिला का सिर होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेबिका का सिर सहित शव के 30 टुकड़े अब तक बरामद किए हैं। इन टुकड़ों की डीएनए जांच के लिए रेबिका के मां-पिता का सैंपल लिया गया है।

04:01 PM Dec 31, 2022 IST | Desk Team

साहिबगंज की रेबिका पहाड़िन का कटा हुआ सिर हत्या के 14 दिनों बाद एक तालाब से बरामद हुआ। बताया गया कि बोरियो स्थित तालाब में मछुआरों ने महिला का सिर होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेबिका का सिर सहित शव के 30 टुकड़े अब तक बरामद किए हैं। इन टुकड़ों की डीएनए जांच के लिए रेबिका के मां-पिता का सैंपल लिया गया है।

साहिबगंज   रेबिका पहाड़िन का 14 दिन बाद कटा सिरतालाब में मिला  अब तक शव के 30 टुकड़े बरामद
साहिबगंज की रेबिका पहाड़िन का कटा हुआ सिर हत्या के 14 दिनों बाद एक तालाब से बरामद हुआ। बताया गया कि बोरियो स्थित तालाब में मछुआरों ने महिला का सिर होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेबिका का सिर सहित शव के 30 टुकड़े अब तक बरामद किए हैं। इन टुकड़ों की डीएनए जांच के लिए रेबिका के मां-पिता का सैंपल लिया गया है।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र निवासी आदिम पहाड़िया जनजाति की 22 वर्षीया रेबिका की हत्या उससे महज डेढ़ महीने पहले शादी रचाने वाले दिलदार अंसारी और उसके परिवार के लोगों ने कर दी थी और इसके बाद उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए थे।
10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने अब तक दिलदार अंसारी, उसके पिता मो. मुस्तकिम अंसारी, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दिलदार की मां ने उसकी लाश को बोटियों में काटकर ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई मोइनुल अंसारी को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी। उसी ने अपने साथी मैनुल हक मोमिन के घर में शव के टुकड़े-टुकड़े किए।
Advertisement
इस वारदात का मास्टर माइंड दिलदार का मामा मोइनुल अंसारी बताया जा रहा है, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रेबिका की बोटी-बोटी करने वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। उसके शव की पहचान न हो सके, इसके लिए आरोपियों ने उसकी खाल तक उतार दी थी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×