W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इंडिया गठबंधन से दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के सहीराम भरेंगे पहला पर्चा

11:30 PM Apr 29, 2024 IST | Shubham Kumar
इंडिया गठबंधन से दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के सहीराम भरेंगे पहला पर्चा

Delhi: दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Highlights:
- दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार
- दक्षिणी दिल्ली आप पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है
- 25 मई को दिल्ली के सातों सीट पर होना है मतदान

 

इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान मंगलवार को सबसे पहले नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

पैतृक गांव से निकलेंगे पर्चा भरने

सहीराम दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। सहीराम अपने पैतृक गांव तेहखंड से नामांकन के लिए सुबह 9.30 बजे निकलेंगे। सबसे पहले वह गांव के मंदिर में जांएगे। इसके बाद तेहखंड से कालकाजी, रविदास मार्ग होते हुए महरौली से बदरपुर तक 8 किमी की बाइक-कार जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान रास्ते में आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक और पार्षद अपने कार्यकर्ताओं के साथ सहीराम के साथ जाएंगे।

नामांकन के दौरान दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सहीराम पहलवान के अलावा आम आदमी पार्टी के 8 विधायक मौजूद रहेंगे।

आप को दिल्ली में गठबंधन के तहत मिली है 4 सीटें

इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारा है। इसमें दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से सहीराम पहलवान, जो तुगलकाबाद से लगातार तीन बार के विधायक हैं। नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती जो मालवीय नगर से विधायक और दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष है। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा हैं। पूर्वी दिल्ली समान्य सीट पर दलित समाज से कुलदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। कुलदीप कुमार कोंडली से विधायक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×