Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

साहू समाज को राजनैतिक साजिश के तहत मुख्यधारा से अलग रखा गया : रणविजय साहू

मुख्यधारा से अलग रखा गया है। छह माह के अन्दर इस जाति के 26 लोगों की हत्याएं हुई है। अपराधियों का साफ्ट टारगेट होता है साहू समाज।

10:12 PM Nov 28, 2018 IST | Desk Team

मुख्यधारा से अलग रखा गया है। छह माह के अन्दर इस जाति के 26 लोगों की हत्याएं हुई है। अपराधियों का साफ्ट टारगेट होता है साहू समाज।

पटना : बिहार तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में 2 दिसम्बर को आयोजित तेली हुंकार रैली की सफलता को लेकर साहू सभा के प्रदेश अध् यक्ष रणविजय साहू ने पटना में तेली हुंकार रथ को रवाना कर कहा कि प्रदेश में इस समाज की 7 प्रतिशत आबादी होने केबावजूद भी राजनैतिक साजिश के तहत समाज को मुख्यधारा से अलग रखा गया है। छह माह के अन्दर इस जाति के 26 लोगों की हत्याएं हुई है। अपराधियों का साफ्ट टारगेट होता है साहू समाज।

पिछले 35 वर्षो से किसी न किसी राजनैतिक पार्टी द्वारा इस समाज से विधान परिषद का सदस्य बनाया जाता रहा है लेकिन 2018 के चुनाव से वंचित कर दिया गया। साहू समाज सत्ता में भागीदारी नहीं होने से अपने को ठगा महसूस कर रहा है। इस अवसर पर नितीन अभिषेक, प्रो. संजय कुमार, अमरेन्द्र कुमार, रंजय कुमार, भीम कुमार अकेला, माधुरी गुप्ता, विनय कुमार, कृष्णा प्रसाद, सुरेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, संजीत कुमार, विपुल गांधी, सुनील कुमार, नितीन कृष्ण, रघुनाथ साह, ज्ञान प्रकाश, ब्रजेश कुमार, पप्पू साव समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article