टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले सैफ ने कान पकड़कर मांगी माफी, मुंबई तक मचा हड़कंप

UP News : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को हत्या की धमकी देने वाले सैफ ने माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को देखकर सैफ ने कहा कि वह अपने बयान से बहुत शर्मिंदा है और दिल से माफी मांगता हूं।

03:39 AM Nov 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

UP News : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को हत्या की धमकी देने वाले सैफ ने माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को देखकर सैफ ने कहा कि वह अपने बयान से बहुत शर्मिंदा है और दिल से माफी मांगता हूं।

New Delhi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सैफ उर्फ रियाजुल अंसारी ने अब कान पकड़कर माफी मांग रहा है। उसने कहा है कि वह अब ऐसी गलती कभी नहीं करेगा। दरअसल, इंस्टाग्राम पर लोगों का गुस्स देखकर सैफ ने माफी मांगी है। उसने सोशल मीडिया पर लिखा-हम जो कमेंट किए थे, उससे बहुत शर्मिंदा हैं। कान पकड़कर माफी मांगता हूं। ऐसा काम नहीं करेंगे, दिल से माफी मांगता हूं, आप सभी माफ कर दीजिए। बता दें, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

मुंबई का रहने वाला है आरोपी

मुंबई के बेंगनबाड़ी निवासी सैफ का यह कमेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिले के पिपराइच कस्बे के वार्ड 12 में उसका पुराना घर है। धमकी देने के बाद गोरखपुर पुलिस ने पिपराइच में रहने वाले सैफ के मामा से पूछताछ की। मामा ने गोरखपुर पुलिस को मुंबई स्थित सैफ का ठिकाना, मोबाइल नंबर समेत अहम जानकारी दी। गोरखपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस को आरोपी सैफ की लोकेशन और मोबाइल नंबर भेजा है। उसके आधार पर सैफ पर मुंबई में कार्रवाई होगी।

फातिमा ने पहले दी थी धमकी

सबसे पहले मुंबई की फातिमा खान ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को हत्या की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने रविवार की दोपहर फातिमा को हिरासत में लिया था। इसके बाद फातिमा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सैफ ने लिखा-मैं भी मारूंगा योगी को। इसके बाद सैफ के धमकी वाले कमेंट का स्क्रीन शॉट लेकर वायस ऑफ हिंदूज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कर गोरखपुर पुलिस समेत कई अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। सबसे पहले आरोपी के मामा के बारे में जानकारी मिली। उसके मामा ने पुलिस का सहयोग किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में आगे भी मदद करने का भरोसा दिलाया। बता दें, फिलहाल मुंबई पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी अपना घर छोड़कर लगातार ठिकाना बदल रहा है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी चेंज कर लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article