Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चलती Boat से नाविक ने ऐसा किया Stunt, कि देखकर सभी पैसेंजर्स हो गए दंग, देखें विडियो...

12:03 PM Sep 21, 2023 IST | Pratibha

इंटरनेट पर आए दिन ऐसे विडियोज साझा किया जाता है जो सभी को हैरान कर देने वाला होता है। इसी तरह एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें नाविक को चलती नाव से उतरकर करतब करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

नाव पर यात्रा करने वाले पैसेंजर नाविक पर भरोसा कर नाव पर यात्रा करते हैं। नाविक की जिम्मेदारी होती है कि वो सभी पैसेंजर को सही सलामत उनके स्थान पर पहुंचा दे। लेकिन सोचिए अगर चलाने वाला नाविक ही करतब करने लगे तो पैसेंजर की क्या हालत होगी। कुछ ऐसा ही हाल इस वायरल विडियो में देखा जा सकता है। जिसमें एक नाविक नाव चलाने के दौरान करतबबाजी करने लगा और नाव सवार पैसेंजर उसके इस करतब को देखते ही रहे जाते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नाविक एक नाव को चला रहा है जिसपर कई पैसेंजर बैठे हुए हैं। नाव एक नहर में चल रही है जिसके दोनों तरफ घर बने हुए हैं। जैसे ही नाव पर के नीचे से जाती है वो फट से नीचे छलांग लगाता है और दूसरी तरफ पूल पर चढ़ जाता है और फिर वहां से कूदता है और सीधे नाव के ऊपर लैंड करता है। ये देखकर सभी पैसेंजर हैरान हो जाते हैं। अगर उसका संतुलन बिगड़ जाता तो वो सीधे पानी में गिर सकता था। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

हाल ही में इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @fasc1nate पर शेयर किया गया है जिसमें एक नाविक, चलती नाव में ऐसा करतब करते दिख रहा है, जो हैरान करने वाली हैं। नाविक ने जैसी टोपी पहनी है, और पुल पर जो अक्षर लिखे हुए हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो चीन या जापान का है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कॉमेंट्स कर बॉक्स भर दिया है।

Advertisement
Next Article