Saiyaara Movie Review : इमोशनल कर देगी Ahaan Panday की डेब्यू फिल्म, बड़े पर्दे पर छाए एक्टर
बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में यह फिल्म आप देखने की सोच रहे हैं तो कैसी है यह फिल्म चलिए जानतें है।
कहानी
फिल्म सैयारा की कहानी कृष कपूर (Ahaan Panday) और वाणी बत्रा (Aneet Padda) के इर्द - गिर्द घूमती नजर आएगी। यह फिल्म एक लव स्टोरी है। जिसकी कहानी आपको कभी - कभी आशिकी 2 की याद दिला देगी। कृष कपूर एक स्ट्रगलर सिंगर होता है। जिसे अपने सपने के आगे कभी कुछ नजर नहीं आता है। वही वाणी बत्रा गाने लिखती है। लेकिन उसे ऐसे सिंगर की तलाश रहती है जो, इसे दिल से गाए जैसे कि वो फील करती है और ऐसा होता भी है। उसकी मुलाकात कृष से होती है और कुछ हद्द तक वो अपना काम भी कर पाते है लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर रहता है। क्या कृष का सपना पूरा हो पाता है ? क्या कृष वाणी को अपना बना पाता है ? ये सब जानने के लिए यह फिल्म आपको सिनेमाघरों में जाकर देखनी पड़ेगी।
कैसी है फिल्म
फिल्म की कहानी बेहद ही साधारण सी है लेकिन पर्दे पर कई सीन आपको राहुल और आरोही की याद दिला देंगे। 2 घंटे 40 मिनट की यह फिल्म आपको किसी भी जगह बोर नहीं करेगी। अहान पांडे की यह डेब्यू फिल्म का जादू हर किसी को पसंद आ रहा है। स्क्रीन पर एक्टर का किरदार काफी ज्यादा इंप्रेसिव है। इमोशनल सीन को दोनों ही एक्टर ने फील किया है।
एक्टिंग
यश राज फिल्म अधूरे प्यार की कहानी को बताने में कामयाब रहा है। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी एक्टिंग स्किल से फिल्म में चार चांद लगा दिया है। इमोशनल सीन पर अहान की एक्टिंग ने दिल जीत लिया है। क्योंकि, यह एक लव स्टोरी है तो यह फिल्म कभी आपको हंसाएगी तो कभी रुलाएगी लेकिन, प्यार के रिश्ते को अच्छे से समझाएगी। वाणी और कृष ने अपने किरदार को बखूबी तरह से स्क्रीन पर निभाया है। दोनों की पर्दे पर फ्रेश जोड़ी है जिसकी वजह से किरदार ने और भी जान डाल दी है।
डायरेक्शन
फिल्म सैयारा को डायरेक्टर मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। उनका डायरेक्शन शानदार है। डायरेक्टर ने इसे पहले आशिकी 2 और एक विलेन जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है। सैयारा एक टूट हुए दिल की कहानी को बताती है। मोहित सूरी ने पहली बार यश राज फिल्म्स के साथ काम किया है। उनका ये एक्सपीरियंस अब ऑडियंस हमेशा याद रखेगी।
म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक ही इसकी जान है। इमोशनल सीन हो या रोमांटिक गाने ने हार सीन में जान डाली है। मिथून, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा ने गाने में अपनी आवाज से सजाया है। फिल्म में ऐसे तो कई गाने आपको सुनने मिलेंगे लेकिन, टाइटल ट्रैक "सैयारा" गाना दिल को छू जाता है। फिल्म का क्लाइमेक्स जोरदार ना होने के बावजूद कहानी लोगों के दिलों को छुएगी। हर सीन आपको कुछ ना कुछ फील जरूर करवाएगा।
देखें या नहीं ?
अगर आपको लव स्टोरी फिल्में देखना पसंद है तो, यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। Punjab Kesari.Com इस फिल्म को 4 स्टार्स की रेटिंग देता है।
ये भी पढ़ें: Labubu Doll को घर में लाने से हो रही दुर्घटनाएं, एक्ट्रेस Archana Gautam ने सुनाया खौफनाक किस्सा!