
भारत दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी 19 नवंबर यानी आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें एमएस धोनी और साक्षी को क्रिकेट वल्र्ड के सबसे सफल कपल्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है। धोनी की वाइफ अक्सर उन्हें सपॉर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती है।

इसके अलावा साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर पति धोनी के साथ अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। अभी फिलहाल दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है।

धोनी का एक अलग अंदाज

इधर भी खूब अटेंशन

शादी के 10 वर्ष पूरे होने की फोटो

ऑन द फील्ड सपॉर्ट

पूरी फैमिली साथ

बता दें हाल ही में धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में देखे गए हैं। जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से द पाम जुमेरा की फोटो और वीडियो भी शेयर की गई है। साक्षी का बर्थडे 19 नवंबर यानी कि आज है और इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए धोनी वेकेशन पर आए हैं।

गौरतलब है कि साक्षी और जीवा दोनों ही आईपीएल के इस टूर्नामेंट के लिए भारत में ही थे। वह दुबई नहीं गए थे। आईपीएल के इस सीजन के लिए यूएई सीएसके के सभी खिलाड़ियों की फैमिली उनके साथ नहीं गई थी। टीम के खिलाड़ियों को बायो बबल में कोरोना वायरस माहामारी के कारण रहना पड़ा था।