Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों पर करारा जवाब देते हुए कहा- इसे कहते हैं रूमर्स

बीते गुरुवार को भरतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरें आग की तरह फैल गईं थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर विराट कोहली

08:31 AM Sep 13, 2019 IST | Desk Team

बीते गुरुवार को भरतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरें आग की तरह फैल गईं थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर विराट कोहली

बीते गुरुवार को भरतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरें आग की तरह फैल गईं थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद ही कयास लगाए जाने लगे कि एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।
Advertisement
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो ऐसा भी कह दिया कि धोनी अपने संन्यास की घोषणा गुरुवार शाम को ही कर देंगे। धोनी के संन्यास लेने की खबर अफवाह थी यह साफ हो चुका है। इसके अलावा धोनी के संन्यास की खबरों पर साक्षी धोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

साक्षी ने ट्वीट करते हुए कहा, इन्हें अफवाहें कहा जाता है। बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं उन्होंने भी धोनी के संन्यास की फर्जी खबरों पर चुटकी लेते हुए ट्वीट में कहा, आज नहीं। 
हड़कंप मच गया था कोहली के इस ट्वीट के बाद
बीते गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उस पल को कभी ना भूलने वाला पल बताया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके इस पल को लोग धोनी के संन्यास की खबर बना देंगे।
साल 2016 में टी20 विश्व कप के क्वार्टर फाइन मैच की अपनी और धोनी की एक तस्वीर शेयर की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में धोनी और कोहली के बीच में 67 रनों की साझेदारी हुई थी और भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता था। 
जैसे फिटनेस टेस्ट के लिए दौड़ाया जाता है वैसे धोनी ने मुझे दौड़ाया था
विराट कोहली ने ट्विटर पर ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, ऐसा मैच जो मैं कभी नहीं भूल सकता। खास रात। धोनी ने मुझे ऐसे दौड़ाया जैसे फिटनेसा टेस्ट के लिए दौड़ाना होता है। फिर क्या था सोशल मीडिया पर कोहली के इस ट्वीट के बाद धोनी के संन्यास की खबरें आना शुरु हो गईं। 

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई। पिछले महीने धोनी 15 दिनों के लिए कश्मीर सेना के साथ ट्रेनिंग पर गए थे उसके बाद अब वह अमेरिका छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। सोशल मीडिया पर धोनी अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। 
बीते गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया। इस दौरान जब एमएसके प्रसाद से धोनी के संन्यास पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि ये अटकलें कौन लगाता है। यह सही नहीं है। 
Advertisement
Next Article