For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को किया मैसेज

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्वोई गैंग से धमकी भरा संदेश मिला है। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया।

05:20 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्वोई गैंग से धमकी भरा संदेश मिला है। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया।

सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी  मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को किया मैसेज

Salman Khan Threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्वोई गैंग से धमकी भरा संदेश मिला है। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया। बीते गुरुवार की रात सलमान खान के लिए धमकी भरा संदेश आया है। इस धमकी में बताया गया है, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान पर एक गाना लिखा गया है और सलमान खान को धमकी दी गई है कि वह इस गाने को छोड़ दें। आइए पढ़ते हैं आखिर क्या है लिखा है सलमान खान के लिए आए धमकी मेल में।

धमकी में क्या लिखा है?

धमकी में लिखा है- एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह फिर कभी जिंदगी में अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा, अगर सलमान खान में दम है, तो वो उसे बचाकर दिखाएं। इस धमकी पर अब मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई की वर्ली पुलिस में सलमान खान को मिली नई धमकी मामले में केस दर्ज हुआ है। अब पुलिस धमकी देने वाले को ट्रेस कर रही है। हालांकि ये कौन सा गाना है और इसे किसने लिखा है इसकी जानकारी धमकी भरे मैसेज में नहीं दी गई है।

शाहरुख को मिल चुकी है धमकी

सलमान खान के अलावा गुरुवार को अभिनेता शाहरुख खान को भी धमकी मिल चुकी है। रायपुर के एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। इससे पहले बरेली के रहने वाले मोहम्मद तैयब को मुंबई पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 92 से गिरफ्तार किया था। उसने सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे मैसेज में आरोपी ने लिखा था कि सलमान खान को नहीं छोड़ेंगे।

शूटिंग में व्यक्त है सलमान खान

बता दें कि सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं और वह अपनी टीम के साथ हैदराबाद में मौजूद हैं। वहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता की सिक्योरिटी को बढ़ा दी गई है। और काम में व्यस्त होने की वजह से वह इस बार रियलिटी शो बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं करने वाले हैं। उनकी जगह शो में एकता कपूर और रोहित शेट्टी इस वीकेंट शो में दिखाई दे सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×