W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Salman Khan in Bigg Boss 19: अब नए अवतार में Bigg Boss होस्ट करेंगे भाईजान, Ladakh शूटिंग में अपनाया ये लुक

01:47 PM Sep 19, 2025 IST | Arpita Singh
salman khan in bigg boss 19  अब नए अवतार में bigg boss होस्ट करेंगे भाईजान  ladakh शूटिंग में अपनाया ये लुक
Salman Khan in Bigg Boss 19
Advertisement

Salman Khan in Bigg Boss 19 : बॉलीवुड एक्टर Salman Khan कुछ दिनों पहले आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए लद्दाख गए थे। जब वहां से वह गुरुवार को मुंबई लौटे तो उनका लुक बदला दिखा। उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

 कैसा है Salman Khan का नया लुक ?

Salman Khan in Bigg Boss 19
Salman Khan in Bigg Boss 19

गुरुवार को सलमान खान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से बाहर आते देखा गया। इस दौरान उन्हें क्लीन शेव लुक में देखा गया, और उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

दरअसल, जब सलमान खान मुंबई में थे तो उन्हें मूछों के साथ फिल्म वाले लुक में देखा गया था। मगर अब उनको क्लीन शेव में देख फैंस सोशल मीडिया पर हैरान दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने डेनिम और काली टी-शर्ट पहनी थी। अभिनेता ने अपने लुक को काली जैकेट और टोपी के साथ पूरा किया।

Dabangg के बाद अब कराया ऐसा लुक

Salman Khan in Bigg Boss 19
Salman Khan in Bigg Boss 19

'दबंग' फ्रैंचाइजी के बाद फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान एक बार फिर से मूंछों वाले लुक में दिखाई देंगे। जब फिल्म से सलमान खान ने अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, तब उनका ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया था।

Salman Khan in Bigg Boss 19

Salman Khan in Bigg Boss 19
Salman Khan in Bigg Boss 19

तब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अभिनेता क्लैपरबोर्ड से झांकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म के एक सीन के लिए पहला टेक देते हुए दिख रहे थे। फिल्म में सलमान खान सेना के जवान के किरदार में हैं। इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है।

Battle of Galwan के लिए है लुक

फिल्म Battle of Galwan की कहानी साल 2020 में भारत-चीन सरहद पर हुई झड़प पर आधारित है। इस झड़प में भारत के 20 सिपाही शहीद हो गए थे। वहीं चीन का भी नुकसान हुआ था। सलमान खान ने लद्दाख से शूटिंग से फ्री होने के बाद 15 साल के सिंगर निक जोनस कोनर की खूब तारीफ की थी। उनकी एक तस्वीर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा था कि वे दर्द को बड़ी खूबसूरती से गानों के रूप में बयां करते हैं।

अब जब वो मुंबई वापस लौट आए हैं तो वो 'बिग बॉस 19' को भी होस्ट करते दिखाई देंगे।

--आईएएनएस

Also Read: The Bads Of Bollywood OTT Release: जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Aryan Khan की सीरीज ‘The Bads Of Bollywood’

Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×