करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान,कई आलीशान प्रॉपर्टी हैं भाईजान के नाम
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में शुमार भाईजान यानी सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल हो चुके हैं। वही सलमान खान ने बतौर हीरो फिल्म ‘मैने प्यार किया’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
03:50 PM May 05, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में शुमार भाईजान यानी सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल हो चुके हैं। वही सलमान खान ने बतौर हीरो फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वही फैन्स के बीच भाईजान नाम से फेमस सलमान की गिनती आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्स में होती है। वही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान 3000 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। लेकिन, आज हम आपको सलमान खान के पास मौजूद उन चीज़ों की बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत आज करोड़ों में है।
Advertisement
करोड़ो में हैं सलमान की गैलेक्सी अपार्टमेंट
वही इस लिस्ट में पहला नंबर आता है एक्टर के घर का जिसे मुंबई का एक ‘लैंडमार्क’ कहा जा सकता है। वही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपने परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। यह एक सी फेसिंग थ्री स्टोरी अपार्टमेंट हैं जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आस पास बताई जाती है।
सलमान के नाम कई फार्म हाउस हैं दर्ज
वही सिर्फ गैलेक्सी अपार्टमेंट ही सलमान खान की शानो शौकत में नहीं शामिल हैं। बल्कि एक्टर के पास पनवेल, महाराष्ट्र में 150 एकड़ में फैला एक फार्म हाउस भी है। वही ख़बरों की मानें तो इस फार्म हाउस में सुख-सुविधा के सारी चीजें मौजूद हैं,वही यहां एक जिम, स्वीमिंग पूल, अच्छा खासा गार्डन एरिया है और साथ ही यहां एक अस्तबल भी है।
यही नहीं, सलमान खान के पास दुबई में भी कई आलीशान प्रॉपर्टी मौजूद है। यह प्रॉपर्टी दुबई के सबसे पॉश इलाके द एड्रेस डाउनटाउन, बुर्ज खलीफा के पास मौजूद है। वही ख़बरों की मानें तो इस प्रॉपर्टी की कीमत भी करोड़ों रुपए में है। वही अगर बात करें यदि सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की तो इसमें ‘टाइगर 3’ और ‘कभी ईद कभी दिवाली’ शामिल हैं।
Advertisement