W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सलमान ने याद किया वो किस्सा जब उनके लिए प्रिंसिपल से भिड़ गए थे सलीम खान, खुद भुगती थी बेटे की सजा

सलमान खान शो में फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए गए थे और यहाँ उन्होंने पानी जिंदगी के कई ऐसे राज़ फैंस के साथ शेयर किये जो बेहद हैरान कर देने वाले थे। सलमान खान ने एक स्कूली किस्सा बताया जिसमे उनकी जगह उनके पिता सलीम खान को सजा मिली थी।

08:30 AM Jun 02, 2019 IST | Ujjwal Jain

सलमान खान शो में फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए गए थे और यहाँ उन्होंने पानी जिंदगी के कई ऐसे राज़ फैंस के साथ शेयर किये जो बेहद हैरान कर देने वाले थे। सलमान खान ने एक स्कूली किस्सा बताया जिसमे उनकी जगह उनके पिता सलीम खान को सजा मिली थी।

सलमान ने याद किया वो किस्सा जब उनके लिए प्रिंसिपल से भिड़ गए थे सलीम खान  खुद भुगती थी बेटे की सजा
Advertisement
बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्म भारत में अपनी को – स्टार कटरीना कैफ के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंचे। यहाँ सलमान ने निजी जिंदगी के बारे में काफी बातचीत की और इस बातचीत में सलमान खान ने एक किस्सा शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है।
Advertisement
Advertisement
 सलमान खान शो में  फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए गए थे और यहाँ उन्होंने पानी जिंदगी के कई ऐसे राज़ फैंस के साथ शेयर किये जो बेहद हैरान कर देने वाले थे।  सलमान खान ने एक स्कूली किस्सा बताया जिसमे उनकी जगह उनके पिता सलीम खान को सजा मिली थी।
सलमान खान ने बताया की वो बचपन में बहुत शरारती थे और बहुत शैतानी करते थे। क्लास में उन्हें बहुत मार पड़ती थी और क्लास 4 का जिक्र करते हुए सलमान ने बताया की उनकी पीठ पर डंडे के निशान बने रहते थे। साथ ही टीचर तंग आकर उन्हें क्लास से बाहर भी खड़ा कर देते थे।
एक बार सलमान खान को क्लास से बाहर खड़ा किया गया था तभी उनके पिता सलीम खान वहां से गुजरे। उन्होंने सलमान से जब क्लास से बाहर खड़े होने का कारण पुछा तो सलमान ने कहा उन्हें नहीं पता।
सलीम खान तुरंत स्कूल  के प्रिंसिपल के पास गए और सलमान की सजा के बारे में  पूछा। ? प्रिंसिपल ने जवाब दिया उनकी स्कूल फीस टाइम पर जमा नहीं हुई है, इसलिए उन्हें सजा दी गई है। सलीम खान को बेहद दुःख हुआ और उन्होंने कहा की इसमें सलमान की कोई गलती नहीं है।
सलीम खान ने प्रिंसिपल  इसमें सलमान की कोई गलती नहीं है, उन्हें क्लास में बैठाया जाए और सलमान की जगह सजा उन्हें मिलनी चाहिए। इसके बाद सलीम खान ने सलमान को क्लास में बैठाया और उनकी जगह खुद सजा में खड़े हुए जब तक स्कूल की छुट्टी नहीं हुई।

डेब्यू के लिए 30 किलो मोटापा कम करना पड़ा था सोनाक्षी सिन्हा को, पहले थी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×