Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि, गुजरात में कांग्रसे का वोट AAP के पास कैसे चला गया

गुजरात में हुई कांग्रेस की हार पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा वोट ‘आप’ के पास चला गया। हारना चिंता का विषय नहीं है, बल्कि चिंता का विषय ये है कि हमारा वोट केजरीवाल के पास कैसे गया?

09:28 AM Dec 12, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में हुई कांग्रेस की हार पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा वोट ‘आप’ के पास चला गया। हारना चिंता का विषय नहीं है, बल्कि चिंता का विषय ये है कि हमारा वोट केजरीवाल के पास कैसे गया?

उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की प्रादेशिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की भारी भीड़ के साथ शुरुआत हुई। यात्रा में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान मोदी सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला। सलमान खुर्शीद ने कहा कि इस यात्रा की जरूरत इसलिए पड़ी है, क्योंकि देश खंडित हो रहा है। देश में दूरियां बढ़ रही हैं। चुनाव से ज्यादा जरूरी देश को जोड़ना है। चुनाव हारें या जीतें ये जरूरी नहीं। 
Advertisement
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरिदित्य सिंधिया पर सलमान खुर्शीद ने निशाना साधते हुए कहा कि जो उनका वजूद कांग्रेस में था, वो अब भाजपा में नहीं है। जो उनका भविष्य कांग्रेस में था, वो अब भाजपा में नहीं है। ये बात वही कह सकता है, जिसको भारतीय भूगोल की जानकारी न हो। भाजपा अगर हिमाचल में फायदा उठाने की सोच रही है तो वो अपने मुंह पर कालिख पोतने का काम करेगी। हिमाचल चुनाव में भाजपा की हार पर कहा कि भाजपा को ये सोचना चाहिए कि वो वहां चुनाव क्यों हारे हैं। आगे उन्हें वहां उठापटक नहीं करनी चाहिए।
G-20 की अध्यक्षता करने का मौका रोटेशन के जरिए मिला
आगे अपने बयान में सलमान खुर्शीद ने कहा कि G-20 की अध्यक्षता करने का मौका रोटेशन के जरिए मिला है। ऐसे में देखना ये है कि प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन मानसिकता में ऐसी न हो तो, अगर पूरा देश ये नहीं मानता है कि मोदी हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले सभी पार्टियों के साथ बैठकर पीएम मोदी को बात करनी चाहिए। गुजरात में हुई हार पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा वोट आप के पास चला गया। हारना चिंता का विषय नहीं है। बल्कि चिंता का विषय ये है कि हमारा वोट केजरीवाल के पास कैसे गया। 
अभी देश को एक करना जरूरी- सलमान खुर्शीद
बता दें, बरेली में कांग्रेस की ‘प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा’ भारी भीड़ के साथ शुरुआत हुई। इस यात्रा में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस यात्रा की जरूरत इसलिए पड़ी है, क्योंकि देश खंडित हो रहा है। देश में दूरियां बढ़ रही हैं। चुनाव से ज्यादा जरूरी देश को जोड़ना है। चुनाव हारें या जीतें ये जरूरी नहीं है।
Advertisement
Next Article