Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हाथों से बार-बार गिर रहा है नमक तो जाने कौन से संकेत दे रहा है भगवान

मनुष्य के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है। कभी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं

12:39 PM Sep 04, 2023 IST | Desk Team

मनुष्य के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है। कभी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं

मनुष्य के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है। कभी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। जब हमारे जीवन में कोई समस्या आती है तो उससे पहले ही किसी न किसी माध्यम से हमें संकेत मिले लगते हैं परंतु हम उसको पहचान नहीं पाते हैं। हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले बहुत से लोग वास्तु को बहुत मानते हैं। घर, जमीन, व्यापार समेत सभी तरह के शुभ काम वास्तु के अनुसार ही करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका फर्श पर गिरना अशुभ माना गया है। अगर यह चीजें फर्श कर गिरती हैं तो इसकी वजह से घर के लोगों को बुरे प्रभाव का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक चीज है नमक।
Advertisement
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं खाने-पीने की ज्यादातर सभी चीजों में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। नमक के बिना खाने का स्वाद नहीं आता है। आमतौर पर लोग स्वाद के लिए नमक का इस्तेमाल करते हैं परंतु नमक का जमीन पर गिरना अपशकुन माना जाता है। जी हां, नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर घर के अंदर बार-बार नमक गिरता है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके घर के अंदर नकारात्मक शक्तियों का वास है, जिसे दूर करना बहुत ही आवश्यक है।
इसके साथ ही ‌‌‌नमक को जूठे हाथों से छूना अशुभ होता है।
‌‌‌नमक का फेंकना अशुभ होता है। इसलिए कभी नमक को नहीं फेंकना चाहिए।
नमक के पात्र को उल्ट देना अशुभ होता है, जिस पात्र के अंदर नमक होता है उसको कभी भी उल्टना नहीं चाहिए । यह अशुभ होता है। 
‌‌‌किसी व्यक्ति के प्लेट मे नमक रखना दुर्भाग्य का सूचक होता है। इसलिए कभी भी किसी की भोजन की थाली मे नमक ना रखें ऐसा करना या नमक रखना दुर्भाग्य का संकेत होता है।
‌‌‌रात मे नमक ना लाएं यह अशुभ माना जाता है।
कई बार हम गलती से नमक के पात्र के पैर लगा देते हैं। यह अशुभ होता है।
Advertisement
Next Article