For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'Animal' के आगे 'Sam Bahadur' ने नहीं मानी हार, दूसरे दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई

12:34 PM Dec 03, 2023 IST | Anjali Dahiya
 animal  के आगे  sam bahadur  ने नहीं मानी हार  दूसरे दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई
Sam Bahadur Box Office Day 2

Sam Bahadur Box Office Day 2: Vicky Kaushal  को अक्सर फैंस ने अलग-अलग तरह के रोल में देखा और पसंद किया है। एक्टर कई फिल्मों में अपनी वर्सटालिटी को साबित कर चुके हैं। इस बार वह फिल्म Sam Bahadur  को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी में उन्होंने आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया है जिसमें देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी है।

  • Vicky Kaushal  को अक्सर फैंस ने अलग-अलग तरह के रोल में देखा और पसंद किया है
  • इस बार वह फिल्म Sam Bahadur  को लेकर चर्चा में हैं
  • मेघना गुल्जार के डायरेक्शन में बनी 'Sam Bahadur' भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी है
  • Vicky Kaushal की मूवी ने शनिवार को 9.25 करोड़ की कमाई की है।

Sam Bahadur Box Office Collection Day 2: दिसंबर के पहले दिन सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों- एनिमल और Sam Bahadur ने दस्तक दी। जहां 'एनिमल' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर हिट का शोर मचाया, वहीं 'सैम बहादुर' भी पीछे नहीं रही।

फिल्म देखने वाले हर फैन ने Vicky Kaushal की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। यहां तक कि बिजनेसमैन Anand Mahindra तक खुद को एक्टर की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। 'एनिमल' के कहर के बीच विक्की कौशल की इस फिल्म ने सेकंड डे अच्छा कलेक्शन किया है।

'सैम बहादुर' की कमाई में उछाल

मेघना गुल्जार के डायरेक्शन में बनी 'Sam Bahadur' भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी है। Vicky Kaushal ने आर्मी ऑफिसर के लुक में सैम मानेकशॉ जैसा दिखने के लिए दिन रात मेहनत की। उनका किरदार पर्दे पर रियल लगे, इसके लिए एक्टर ने मराठा रेजीमेंट में ट्रेनिंग तक ली थी। विक्की ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया, जिसका नतीजा सामने आए अर्ली आंकड़ों में देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन मूवी ने पहले दिन से ज्यादा कमाई की है।

विक्की कौशल की फिल्म ने नहीं मानी हार

Vicky Kaushal की मूवी ने शनिवार को 9.25 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ ही कमाए थे। अर्ली ट्रेंड्स में 'सैम बहादुर' का कलेक्शन 15 करोड़ से ऊपर जा रुका है। मूवी के सबसे ज्यादा शो इवनिंग में (54.39 प्रतिशत) चले। इसके बाद दोपहर में (41.30 प्रतिशत) और मॉर्निंग में (22.59 प्रतिशत) चले।

Sam Bahadur की स्टार कास्ट

Vicky Kaushal  फिल्म के लीड एक्टर हैं। इसके अलावा मूवी में Sanya Malhotra हैं। उन्होंने विक्की की पत्नी (शीलो मानेकशॉ) का रोल प्ले किया है। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी मेघना गुल्जार की इस मूवी का हिस्सा हैं। उन्हें इंदिरा गांधी के रोल में देखा जा सकता है।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×