W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sam पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

08:50 PM May 08, 2024 IST | Abhishek Kumar
sam पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Advertisement

Sam Pitroda Resigned congress: सैम पित्रोदा ने हाल ही में अलग-अलग इलाकों में रहने वाले भारतीयों की पहचान को लेकर नस्लीय बयान दिया था जिसको लेकर कांग्रेस को इस बयान पर सफाई भी देनी पड़ी थी। बता दें कि कांग्रेस ने इस्तीफा को मंजूर भी कर लिया है।

 

Highlights

. Sam पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

. कांग्रेस ने इस्तीफा को मंजूर भी कर लिया है।

. भारतीयों की पहचान को लेकर नस्लीय बयान दिया था

सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा(Sam Pitroda Resigned congress) दे दिया है साथ ही उनके इस्तीफे को कांग्रेस ने तुरंत मंजूर भी कर लिया। इस बारे में कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। बता दें कि पित्रोदा ने हाल ही में अलग-अलग इलाकों में रहने वाले भारतीयों की पहचान को लेकर नस्लीय बयान दिया था जिसको लेकर कांग्रेस को इस बयान पर सफाई भी देनी पड़ी थी।

भारतीयों की पहचान को लेकर नस्लीय बयान दिया था

बता दें कि सैम पित्रोदा के इस्तीफे(Sam Pitroda Resigned congress) की वजह जयराम रमेश ने अपनी एक्स पोस्ट में नहीं बताई है। हालांकि माना जा रहा है कि उनका ये इस्तीफा हाल ही में दी नस्लीय टिप्पणी के बाद आया है। बुधवार को पित्रोदा का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने पूर्वी भारतीयों के चाइनीज लोगों और दक्षिण भारतीय लोगों के अफ्रीकन लोगों जैसे दिखने की बात कही थीन। इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पित्रोदा पर जमकर हमला किया। कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान के बाद इससे पल्ला झाड़ते हुए इसे व्यक्तिगत बयान बताया था।

क्या कहा था सैम पित्रोदा ने

एक पोडकास्ट इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने भारत के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चाइनीज लोगों जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×