Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार के कई जिलों में एनआरसी और सीएए के समर्थन में निकली ‘समर्थन यात्रा’

बिहार के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आज कई संगठनों ने समर्थन यात्रा निकाली।

04:36 PM Dec 24, 2019 IST | Shera Rajput

बिहार के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आज कई संगठनों ने समर्थन यात्रा निकाली।

बिहार के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आज कई संगठनों ने समर्थन यात्रा निकाली। 
Advertisement
मिथिलांचल की राजधानी कही जाने वाली दरभंगा में एनआरसी और सीएए के समर्थन में कई संगठनों ने धन्यवाद यात्रा के नाम से भव्य जुलूस निकाला। यह जुलूस दरभंगा के मनोकामना मंदिर से निकल कर पूरे दरभंगा शहर भ्रमण करते हुये लहेरियसराय स्थित जिला मुख्यालय तक पहुंचा। जुलूस में दरभंगा के नगर भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी के साथ हजारों युवकों ने हाथ में तिरंगा, बैनर-पोस्टर एवं तख्तियां लेकर मोदी सरकार के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। 
दरभंगा के सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब में समर्थक कहीं ढोल की थाप पर झूमते दिखे तो कहीं बम-पटाखे की आतिशबात्री करते दिखे। जुलूस में चल रहे समर्थक भगवा झंडे के साथ साथ अपने हाथों में तिरंगा झंडा भी लेकर चल रहे थे। जुलूस में देशभक्ति नारों के साथ जय श्रीराम के भी खूब नारे लगे तो साथ ही गृह मंत्री अमित शाह जिन्दाबाद और नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के भी नारे लग रहे थे। त़करीबन पांच किलोमीटर की यात्रा में जुलूस को पांच घंटे लगे। इस जुलूस को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ते इंतत्राम किये गए थे। 
विधायक संजय सरावगी और श्री सहनी ने नागरिक संशोधन कानून के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कानून को लेकर लेकर जनता को भ्रमित कर कुछ लोग राजनीतिक फायदा लेना चाहते है लेकिन सच्चाई ये है कि इसके माध्यम से धार्मिक प्रताड़त लोगों को न्याय मिलेगा।
बेतिया से प्राप्त समाचार के अनुसार, पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय समेत जिले के कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सभा की गयी और जुलूस निकाल कर इसके पक्ष में जनता से समर्थन मांगा गया। बेतिया नगर के कालीबाग मंदिर परिसर में कई संगठनों के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक विशाल जनसभा की गई। लोगों ने देशहित में लाये गए इस महत्वपूर्ण कानून के पक्ष में मत्रबूती के साथ खड़ रहने का संकल्प लिया। 
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजराज श्रीवास्तव ने कहा कि नये कानून का विरोध कर रहे लोगों को इसके बारे में वास्तविक जानकारी ही नहीं है, उन्हें देश विरोधी लोगों के द्वारा दिगभ्रमित किया जा रहा है। धर्म जागरण के विनय तिवारी ने बताया किसी भी कानून का विरोध या समर्थन करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी आवश्यक होती है। आम जनता को तो छोड़ए एक समुदाय के जनप्रतिनिधियों को भी इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, ना की किसी की नागरिकता छीनने वाला। पड़सी देशों में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को जबर धर्म परिवर्तन, संपत्तियों पर अवैध कब्जा सहना पड़ता है। मानवीयता को बचाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून 2019 लाया गया है।
सुपौल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सुपौल जिला मुख्यालय में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में आज सुपौल नागरिक मंच की ओर से एक विशाल प्रदर्शन किया गया। 
प्रदर्शन के दौरान सीएए के समर्थन में बड़ संख्य में लोग स्थानीय गांधी मैदान में एकत्रित हुए और अंबेडकर चौक से लोहिया चौक, स्टेशन चौंक, महाबीर चौक, मल्लिक चौक, हूसन चौक एवं कोसी चौक होते हुए पुन: गांधी मैदान पहुंचे जिसके बाद समर्थन यात्रा खत्म हुई। 
इस दौरान समर्थक ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘घुसपैठिए भारत छोड़’, ‘गृहमंत्री अमित साह हम तुम्हारे साथ है’ और ‘प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी जिंदाबाद’ आदि नारे लगा रहे थे। इस जुलूस में जिले के छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, भाजपा के जिला अध्यक्ष रामकुमार राय, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, पार्टी नेता विनय कुमार सिंह एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष चन्द, कांत झा शामिल थे।
Advertisement
Next Article